{"_id":"69b68429d0e59add300847ba","slug":"tamil-nadu-assembly-election-2026-date-announced-vidhan-sabha-poll-voting-result-dates-eci-news-in-hindi-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Election Schedule: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान; 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Election Schedule: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान; 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना
Sun, 15 Mar 2026 04:37 PM IST
Kirtivardhan Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Kirtivardhan Mishra
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:37 PM IST
Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav Date 2026: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। राज्य में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। राज्य में पिछली बार चुनाव 6 अप्रैल 2021 को कराए गए थे।
विज्ञापन
तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों का एलान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों का एलान हो गया है। राज्य की 234 विधानसभा सीटों पर पिछली बार की तरह इस बार भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं, मतगणना 4 मई को होगी। तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। राज्य में पिछली बार चुनाव 6 अप्रैल 2021 को कराए गए थे। मतगणना 2 मई 2021 को हुई थी।
यह भी पढ़ें - Assembly Election: कहीं 445 वोटर के लिए पोलिंग बूथ, कहीं नदी पार कर वोटिंग कराने जाएंगे; जानें 10 बड़ी बातें
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Assembly Election: कहीं 445 वोटर के लिए पोलिंग बूथ, कहीं नदी पार कर वोटिंग कराने जाएंगे; जानें 10 बड़ी बातें
विज्ञापन
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रण
- सीटें: 234, बहुमत: 118
- अधिसूचना- 30 मार्च
- नामांकन की आखिरी तारीख- 6 अप्रैल
- नामांकन पत्रों की जांच- 7 अप्रैल
- नाम वापसी की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल
- मतदान- 23 अप्रैल
- नतीजे- 4 मई
तमिलनाडु में साल 2021 का चुनाव राज्य के इतिहास के दो सबसे कद्दावर नेताओं- एआईएडीएमके की जे. जयललिता और डीएमके के एम. करुणानिधि के निधन के बाद पहला विधानसभा चुनाव था। जहां द्रविड़ मुनेत्र कझगम का नेतृत्व करुणानिधि के बेटे एमके. स्टालिन कर रहे थे, तो वहीं अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एआईएडीएमके) का नेतृत्व ई. पलानीस्वामी के हाथ में था।
यह भी पढ़ें - Puducherry Election Schedule: दक्षिण भारत का राज्य जहां भाजपा बनवाती है सरकार, क्या है यहां चुनावी कार्यक्रम
इस चुनाव में द्रमुक ने अन्नाद्रमुक के न सिर्फ 10 साल के शासन का अंत किया, बल्कि करारी शिकस्त भी दी। डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस ने 234 में से 159 सीट जीत कर धाक जमाई। इसमें द्रमुक को 133 सीट और कांग्रेस 18 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थीं। दूसरी तरफ एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए को कुल 75 सीट मिली थीं। इनमें अन्नाद्रमुक को 66 सीटें और भाजपा को चार सीटें मिली थीं। इस प्रचंड जीत के बाद 7 मई 2021 को स्टालिन ने तमिलनाडु के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं एआईएडीएमके के पलानीस्वामी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने गए।
संबंधित वीडियो