फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court refuses hearing on petition accepting demonetised notes ask petitioners to approach government

Supreme Court: चलन से बाहर नोटों को स्वीकार करने की मांग पर सुनवाई से इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात

Tue, 21 Mar 2023 02:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 21 Mar 2023 02:20 PM IST
सार
Register For Event

पीठ ने ये भी कहा कि याचिकाकर्ता अगर केंद्र सरकार के फैसले से सहमत नहीं हैं तो वह संबंधित उच्च न्यायालय भी जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च अदालत ने बहुमत के फैसले के आधार पर केंद्र सरकार के 2016 के विमुद्रीकरण के फैसले को सही ठहराया था।

विज्ञापन
supreme court refuses hearing on petition accepting demonetised notes ask petitioners to approach government
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विमुद्रीकरण के बाद बंद हो चुके 500 और 1000 रुपए के नोटों को स्वीकार करने वाली अलग-अलग याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने हालांकि याचिकाकर्ताओं को प्रतिनिधि की मदद से केंद्र सरकार से अपील करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने केंद्र सरकार को, अगर संभव है तो, 12 हफ्तों में प्रतिनिधित्व पर फैसला लेकर ऐसी याचिकाओं पर अमल करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट जा सकते हैं याचिकाकर्ता
पीठ ने कहा कि 'संविधान पीठ के फैसले के बाद, हमें नहीं लगता कि हमें इसकी इजाजत है कि हम अलग-अलग मामलों में संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल, विमुद्रीकरण किए जा चुके नोटों को स्वीकार करने के मामलों में करें।' पीठ ने ये भी कहा कि याचिकाकर्ता अगर केंद्र सरकार के फैसले से सहमत नहीं हैं तो वह संबंधित उच्च न्यायालय भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- OROP भुगतान का 'सुप्रीम' फॉर्मूला: कोर्ट ने पूर्व सैनिकों का बकाया चुकाने के लिए तय की तारीख, समझें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान पीठ ने सरकार के पक्ष में दिया था फैसला
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च अदालत ने बहुमत के फैसले के आधार पर केंद्र सरकार के 2016 के विमुद्रीकरण के फैसले को सही ठहराया था। जिसमें सरकार ने 1000 और 500 रुपए के नोट चलन से बाहर कर दिए थे। पांच  जजों की पीठ ने अपने फैसले में कहा था कि केंद्र सरकार की फैसले लेने की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण नहीं हो सकती क्योंकि केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक से सलाह के बाद ही फैसला लिया था। पीठ ने कहा कि केंद्र के फैसले को गलत नहीं ठहराया जा सकता और फैसला लेने की प्रक्रिया के आधार पर भी इसे खारिज नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed