{"_id":"6ac360a80ece38eef30528e0","slug":"posting-objectionable-content-featuring-gandhiji-s-image-proves-costly-female-influencer-arrested-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रील बनी मुसीबत: गांधीजी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करना पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर महिला गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रील बनी मुसीबत: गांधीजी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करना पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर महिला गिरफ्तार
Mon, 05 Oct 2026 02:02 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, सूरत
पीटीआई, सूरत
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:02 PM IST
गुजरात के सूरत में साइबर क्राइम ब्रांच ने 47 वर्षीय इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सिमरन पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने 500 रुपये के नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक रील पोस्ट की थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गुजरात में सूरत साइबर क्राइम ब्रांच ने इंस्टाग्राम पर लगभग दस लाख (1 मिलियन) फॉलोअर्स वाली 47 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने 500 रुपये के नोट पर छपी महात्मा गांधी की तस्वीर वाली एक आपत्तिजनक रील पोस्ट की थी। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी।
साइबर क्राइम ब्रांच ने क्या बताया?
साइबर क्राइम ब्रांच की प्रेस विज्ञप्ति में आरोपी की पहचान सिमरन पटेल के तौर पर की गई है, जो एक गृहिणी हैं और यहां अदाजन इलाके की रहने वाली हैं। उन्हें इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 67 के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग दस लाख फॉलोअर्स हैं।
रील में क्या था?
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, '1 अक्तूबर को पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील अपलोड की, जिसमें 500 रुपये के नोट पर गांधीजी की तस्वीर को अश्लील तरीके से दिखाया गया था। इसके साथ ही यौन संदर्भ वाली आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें और इशारे भी थे। उन्होंने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद एक नागरिक ने पुलिस से संपर्क किया।"
विज्ञापन
पुलिस ने क्या चेतावनी दी?
पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें या बिना पुष्टि वाली सामग्री न फैलाएं और अगर उन्हें कोई फर्जी या आपत्तिजनक रील या पोस्ट दिखे तो अधिकारियों को सूचित करें। इसके साथ ही, सोशल मीडिया यूजर्स को राष्ट्रीय हस्तियों, धार्मिक या सामाजिक प्रतीकों से जुड़ी अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक सामग्री बनाने या शेयर करने के खिलाफ चेतावनी भी दी गई। कहा गया कि ऐसी गतिविधियां गैर-कानूनी हैं और इनके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है।