{"_id":"6adb1b3d7c5b59c5d003dbd4","slug":"maharashtra-updates-bomb-threat-received-at-mumbai-mayor-office-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र अपडेट्स: मुंबई में बीएमसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने क्या बताया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र अपडेट्स: मुंबई में बीएमसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने क्या बताया?
Fri, 23 Oct 2026 02:00 PM IST
नितिन गौतम
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई के मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बीएमसी ऑफिस के सुरक्षा अधिकारी महेश चौधरी ने बताया कि जांच में कोई बम नहीं मिला है। धमकी मिलने के बाद जांच की गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।
कल्याण में मर्सिडीज की टक्कर से सुबह की सैर कर रहे व्यक्ति की मौत, चालक फरार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में सुबह की सैर कर रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा मर्सिडीज कार की टक्कर से हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार को कल्याण के निकी नगर इलाके में हुई। अधिकारी ने कहा, सुनील कोली को एक मर्सिडीज कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोर की थी कि कोली उछलकर सड़क किनारे बने सजावटी मेहराब की ओर जा गिरे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह घटना कैद हो गई है।"
अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने से पहले इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि कहीं उनकी मौत किसी अचानक आई मेडिकल समस्या के कारण तो नहीं हुई। उन्होंने कहा, लग्जरी कार के चालक का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
वर्धा में पुलिसकर्मियों के सामने महिला डॉक्टर को थप्पड़ मारा, सरकारी डॉक्टरों का प्रदर्शन
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी ने कथित तौर पर महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के समय पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। इस घटना के बाद सरकारी डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह घटना बुधवार को आष्टी तालुका के तालेगांव श्यामजी पंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। तालेगांव थाने के प्रभारी मंगेश भोयर ने बताया कि पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम आरोपी कादिर अली को स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी। 21 अक्तूबर को एक अलग घटना में घायल होने के बाद उसकी कानूनी प्रक्रिया से जुड़ी मेडिकल जांच कराई जानी थी। भोयर के अनुसार, जांच के दौरान अली ने अचानक डॉ. श्रद्धा भुमरे को थप्पड़ मार दिया। उस समय पुलिस की पूरी टीम वहां मौजूद थी।
इस हमले से सरकारी डॉक्टरों में तुरंत नाराजगी फैल गई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने यह सवाल भी उठाया कि पांच पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद वे हमले को रोकने में कैसे नाकाम रहे।
पुलिस ने अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा किसी सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य का पालन करने से रोकने के लिए हमला करने या आपराधिक बल का इस्तेमाल करने से संबंधित है। इसके साथ ही महाराष्ट्र मेडिकल सेवा कर्मी और मेडिकल सेवा संस्थान अधिनियम, 2010 की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
मुंबई के बाजार में नकली गहनों की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दक्षिण मुंबई के व्यस्त भुलेश्वर बाजार में गुरुवार सुबह नकली गहनों की एक दुकान में आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, भुलेश्वर रोड पर काका पुवा इमारत में स्थित नकली गहनों की दुकान में सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सुबह 11 बजकर 12 मिनट तक आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने कहा, किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।
मौके पर पुलिस, बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के कर्मचारी, नगर निकाय के वार्ड कर्मचारी और एंबुलेंस सेवाओं को भी तैनात किया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Mumbai, Maharashtra: On the threat email received by the BMC office, BMC Security Officer Mahesh Chaudhary says, "No, no, no bomb has been found. We received a threat, so we conducted a check. Nothing was found. We carried out the check purely for security reasons." https://t.co/cHlOUMNqbp
— IANS (@ians_india) October 23, 2026विज्ञापन
कल्याण में मर्सिडीज की टक्कर से सुबह की सैर कर रहे व्यक्ति की मौत, चालक फरार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में सुबह की सैर कर रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा मर्सिडीज कार की टक्कर से हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार को कल्याण के निकी नगर इलाके में हुई। अधिकारी ने कहा, सुनील कोली को एक मर्सिडीज कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोर की थी कि कोली उछलकर सड़क किनारे बने सजावटी मेहराब की ओर जा गिरे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह घटना कैद हो गई है।"
अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने से पहले इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि कहीं उनकी मौत किसी अचानक आई मेडिकल समस्या के कारण तो नहीं हुई। उन्होंने कहा, लग्जरी कार के चालक का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
वर्धा में पुलिसकर्मियों के सामने महिला डॉक्टर को थप्पड़ मारा, सरकारी डॉक्टरों का प्रदर्शन
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी ने कथित तौर पर महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के समय पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। इस घटना के बाद सरकारी डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह घटना बुधवार को आष्टी तालुका के तालेगांव श्यामजी पंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। तालेगांव थाने के प्रभारी मंगेश भोयर ने बताया कि पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम आरोपी कादिर अली को स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी। 21 अक्तूबर को एक अलग घटना में घायल होने के बाद उसकी कानूनी प्रक्रिया से जुड़ी मेडिकल जांच कराई जानी थी। भोयर के अनुसार, जांच के दौरान अली ने अचानक डॉ. श्रद्धा भुमरे को थप्पड़ मार दिया। उस समय पुलिस की पूरी टीम वहां मौजूद थी।
इस हमले से सरकारी डॉक्टरों में तुरंत नाराजगी फैल गई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने यह सवाल भी उठाया कि पांच पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद वे हमले को रोकने में कैसे नाकाम रहे।
पुलिस ने अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा किसी सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य का पालन करने से रोकने के लिए हमला करने या आपराधिक बल का इस्तेमाल करने से संबंधित है। इसके साथ ही महाराष्ट्र मेडिकल सेवा कर्मी और मेडिकल सेवा संस्थान अधिनियम, 2010 की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
मुंबई के बाजार में नकली गहनों की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दक्षिण मुंबई के व्यस्त भुलेश्वर बाजार में गुरुवार सुबह नकली गहनों की एक दुकान में आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, भुलेश्वर रोड पर काका पुवा इमारत में स्थित नकली गहनों की दुकान में सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सुबह 11 बजकर 12 मिनट तक आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने कहा, किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।
मौके पर पुलिस, बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के कर्मचारी, नगर निकाय के वार्ड कर्मचारी और एंबुलेंस सेवाओं को भी तैनात किया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।
Trending Videos
बालकनी का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति घायल
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के ठाणे शहर के कलवा इलाके में एक 'चाल' की बालकनी और बाहरी दीवार का कुछ हिस्सा गिरने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह घटना सुबह 7.40 बजे कलवा पूर्व के वाघोबा नगर स्थित महालक्ष्मी चाल में हुई।
यह घटना चाल के कमरा नंबर 9 के पास हुई। कमरे में रहने वाले घनश्याम राव नाम के व्यक्ति के दाहिने हाथ और दाहिने पैर में चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद, एक बचाव दल ने उन्हें कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से RDMC के कर्मचारियों ने उस इलाके की घेराबंदी कर दी है।