{"_id":"5c8fa00abdec22764d26e624","slug":"lok-sabha-elections-2019-eight-congress-leaders-may-join-trs-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: टीआरएस नेता कविता का इशारा, दो-तिहाई कांग्रेस विधायक हो सकते हैं टीआरएस में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: टीआरएस नेता कविता का इशारा, दो-तिहाई कांग्रेस विधायक हो सकते हैं टीआरएस में शामिल
Mon, 18 Mar 2019 07:44 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 18 Mar 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
K Chandrashekhar Rao
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की नेता और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने इशारों के जरिए कहा कि कांग्रेस के दो-तिहाई विधायक टीआरएस में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में 19 कांग्रेस विधायकों में से 8 विधायकों ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस में शामिल होने का ऐलान किया था। विधायकों के इस कदम को कांग्रेस के लिए बहुत बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों को अपने पाले में खींचने के आरोपों पर निजामाबाद से सांसद कविता ने कहा, "तेलंगाना में तेजी से होते विकास की वजह से कांग्रेस और टीडीपी के कई विधायक, टीआरएस में शामिल होना चाहते हैं।"
विज्ञापन
काग्रेस ने टीआरएस पर दलबदल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और सत्ता पक्ष के खिलाफ राज्यपाल से मिलने के बाद मुहिम चलाने को कहा है। कांग्रेस विधायी दल के नेता एम भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि मुख्यमंत्री विपक्ष को बाहर करना चाहते हैं क्योंकि उनके पास विपक्ष के सवालों का जवाब देने का साहस नहीं है।
गौरतलब है कि 2018 विधानसभा चुनाव में टीआरएस ने 119 सीटों में से 88 पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस लंबे अंतर से दूसरे नंबर पर रही जबकि भाजपा एक सीट के साथ तीसरे नंबर पर रही। मुख्यमंत्री के पहले कार्यकाल में टीडीपी के 15 विधायकों में से 12 टीआरएस में शामिल हो गए थे।