{"_id":"5d773a868ebc3e93b85d0eeb","slug":"inx-media-case-cbi-to-question-indrani-mukerjea-inside-byculla-jail-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएक्स मीडिया मामला: इंद्राणी मुखर्जी से आज सीबीआई करेगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएनएक्स मीडिया मामला: इंद्राणी मुखर्जी से आज सीबीआई करेगी पूछताछ
Tue, 10 Sep 2019 11:24 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी (फाइल फोटो)
आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई इंद्राणी मुखर्जी से मंगलवार को मुंबई की बायकुला जेल में पूछताछ करेगी। वह इस मामले में सरकारी गवाह हैं। उनसे पूछताछ के लिए सोमवार को सीबीआई ने विशेष सीबीआई अदालत से इजाजत मांगी थी जिसे कि मंजूर कर लिया गया। उनसे मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
INX Media case: CBI to question Indrani Mukerjea, approver in the case, inside Byculla jail in Mumbai today. Yesterday, a special CBI court had allowed the agency's plea for questioning her, in connection with the case. (file pic) pic.twitter.com/LN77T4HTGH
— ANI (@ANI) September 10, 2019विज्ञापन
इंद्राणी के एक बयान से फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम
सीबीआई और ईडी का चिदंबरम पर शिकंजा कसने के पीछे इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी के बयान हैं। आईएनएक्स मीडिया के प्रमोटर्स मुखर्जी दंपती के दिए बयान कांग्रेस नेता के खिलाफ जांच एजेंसियों का मजबूत आधार बने हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को दिए बयान में इंद्राणी ने कहा है कि आईएनएक्स मीडिया की अर्जी फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) के पास थी। इंद्राणी ने कहा कि उन्होंने पति पीटर मुखर्जी और कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ पूर्व वित्त मंत्री के दफ्तर नॉर्थ ब्लॉक में जाकर मुलाकात की थी।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए अपने बयान में इंद्राणी ने बताया, 'चिदंबरम ने पीटर के साथ बातचीत की और एफडीआई वाली आईएनएक्स मीडिया की अर्जी की प्रति पीटर ने उन्हें सौंपी। एफआईपीबी की मंजूरी के बदले चिदंबरम ने पीटर से कहा कि उनके बेटे कार्ति के बिजनेस में मदद करनी होगी।' ईडी ने इस बयान को चार्जशीट में दर्ज किया और इसे कोर्ट में भी सबूत के तौर पर पेश किया।