{"_id":"6b08bbb332c3ad51ec0986f8","slug":"india-pm25-pollution-global-models-overestimate-levels-study-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने पकड़ी खामी: प्रदूषण के सही आंकड़े नहीं बताते कई विदेशी मॉडल, पीएम 2.5 के आंकड़ों पर उठे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैज्ञानिकों ने पकड़ी खामी: प्रदूषण के सही आंकड़े नहीं बताते कई विदेशी मॉडल, पीएम 2.5 के आंकड़ों पर उठे सवाल
भारतीय वैज्ञानिकों के एक अध्ययन में सामने आया है कि वैश्विक मॉडल और सैटेलाइट से मिलने वाले पीएम 2.5 प्रदूषण के आंकड़े जमीनी निगरानी केंद्रों के वास्तविक माप से अलग हो सकते हैं। सीपीसीबी के 248 केंद्रों के आंकड़ों की तीन वैश्विक उत्पादों से तुलना की गई।
विज्ञापन
कॉपरनिकस का अनुमान वास्तविक स्तर से दोगुना
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
देश में हवा कितनी प्रदूषित है, इसका पता लगाने के लिए सिर्फ जमीनी स्तर पर काम कर रहे निगरानी केंद्रों के आंकड़ों का ही इस्तेमाल नहीं होता। सैटेलाइट और मौसम मॉडल से भी प्रदूषण का अनुमान लगाया जाता है। लेकिन इनसे मिलने वाले आंकड़े हमेशा सही तस्वीर नहीं दिखाते। भारतीय वैज्ञानिकों के नए अध्ययन में सामने आया है कि तीन वैश्विक मॉडल्स ने पीएम 2.5 का स्तर वास्तविक माप से न केवल ज्यादा बताया बल्कि उन सबके आंकड़े भी अलग-अलग पाए गए।
वैज्ञानिकों ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 248 निगरानी केंद्रों पर दर्ज आंकड़ों की तुलना तीन वैश्विक उत्पादों से की। इनमें यूरोप की कॉपरनिकस वायुमंडलीय निगरानी सेवा का मॉडल, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एमईआरआरए-2 और सैटेलाइट से तैयार सैटपीएम 2.5 के आंकड़े शामिल थे। तुलना में सामने आया कि तीनों के अनुमान एक-दूसरे से अलग थे। इनमें कॉपरनिकस के मॉडल और जमीन पर दर्ज वास्तविक आंकड़ों के बीच सबसे बड़ा अंतर मिला।
अध्ययन में पीएम 2.5 की मात्रा 56 माइक्रोग्राम ज्यादा बताई
प्रदूषण के दिनों का अनुमान भी दोगुने से ज्यादा

- अध्ययन में शामिल निगरानी केंद्रों पर पीएम 2.5 का औसत स्तर 49.38 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। वहीं, कॉपरनिकस मॉडल ने यह स्तर 105.53 माइक्रोग्राम बताया। यानी करीब 56 माइक्रोग्राम ज्यादा।
- नासा के एमईआरआरए-2 मॉडल ने वास्तविक स्तर से करीब सात माइक्रोग्राम कम और सैटेलाइट से तैयार सैटपीएम 2.5 ने करीब दो माइक्रोग्राम कम प्रदूषण का अनुमान लगाया।
विज्ञापन
प्रदूषण के दिनों का अनुमान भी दोगुने से ज्यादा
- जब वैज्ञानिकों ने देखा कि कितने दिनों तक पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ऊपर रहा तो सीपीसीबी के केंद्रों पर ऐसे दिन 27 फीसदी मिले।
- कॉपरनिकस मॉडल ने 64.6 फीसदी दिनों को इस श्रेणी में रख दिया। यानी मॉडल के अनुमान में तय सीमा से ज्यादा प्रदूषण वाले दिन वास्तविक आंकड़ों से काफी अधिक थे। नासा के मॉडल ने इसके उलट ऐसे दिन 20 फीसदी बताए।