{"_id":"6a68d60c67cad9ab640495ec","slug":"india-nepal-launch-first-direct-container-freight-train-to-boost-bilateral-trade-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: सीमा पर नहीं बदलेगी ट्रेन,भारत-नेपाल के बीच पहली सीधी कंटेनर मालगाड़ी शुरू; कारोबार को मिलेगा बूस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: सीमा पर नहीं बदलेगी ट्रेन,भारत-नेपाल के बीच पहली सीधी कंटेनर मालगाड़ी शुरू; कारोबार को मिलेगा बूस्ट
Tue, 28 Jul 2026 09:47 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:47 PM IST
रेलवे के मुताबिक, नेपाल के लिए शुरू हुई सीधी कंटेनर मालगाड़ी सेवा से भारत-नेपाल के बीच आयात-निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रेल के जरिए सीधे माल पहुंचने से समय और लागत दोनों कम होंगे।
विज्ञापन
वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और नेपाल के बीच माल ढुलाई को लेकर रेलवे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पहली बार कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के बिराटनगर कस्टम यार्ड तक सीधी कंटेनर मालगाड़ी चलाई गई है। इससे भारत और नेपाल के बीच माल की ढुलाई पहले के मुकाबले तेज, आसान और कम खर्च में हो सकेगी। इस मालगाड़ी में 40 डिब्बों के जरिए कैनोला की खेप भेजी गई। ट्रेन ने संशोधित भारत-नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल के तहत अपनी यात्रा पूरी की। रेलवे के मुताबिक, इससे दोनों देशों के बीच रेल के जरिए व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और माल ढुलाई व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन
इस नई व्यवस्था के बाद अब कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के बिराटनगर तक कंटेनर में लदे माल की सीधी रेल ढुलाई हो सकेगी। पहले सीमा पर माल को दूसरी ट्रेन में ट्रांसफर करना पड़ता था, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं होगी। रेलवे के मुताबिक, इससे माल पहुंचाने में लगने वाला समय कम होगा। ढुलाई की लागत घटेगी और माल संभालने की प्रक्रिया भी आसान होगी। साथ ही भारत और नेपाल के बीच सीमा पार व्यापार अधिक तेज, भरोसेमंद और प्रतिस्पर्धी बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रेलवे ने बताया कि यह सुविधा संशोधित भारत-नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल लागू होने के बाद संभव हुई है। इसके तहत दोनों देशों के बीच माल की निर्बाध रेल ढुलाई का रास्ता खुल गया है। यह उपलब्धि जोगबनी (भारत) और बिराटनगर (नेपाल) के बीच बने ब्रॉडगेज रेल लिंक की बदौलत संभव हुई है। इस रेल लाइन का उद्घाटन जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने किया था।
विज्ञापन
इसके बाद नवंबर 2025 में संशोधित लेटर ऑफ एक्सचेंज पर हस्ताक्षर किए गए। अब बिराटनगर तक सीधी वाणिज्यिक मालगाड़ी सेवा शुरू होने से भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के मुताबिक, नेपाल के लिए शुरू हुई सीधी कंटेनर मालगाड़ी सेवा से भारत-नेपाल के बीच आयात-निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रेल के जरिए सीधे माल पहुंचने से समय और लागत दोनों कम होंगे। साथ ही कई जगह माल उतारने-चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे सप्लाई चेन अधिक तेज और आसान होगी। इसका फायदा निर्यातकों, आयातकों, लॉजिस्टिक कंपनियों और सीमा पार व्यापार से जुड़े उद्योगों को मिलेगा।