Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india-drone-laser-communication-technology-drdo-olee-space

बेअसर होंगे दुश्मन के जैमर: युद्ध में ड्रोन की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, हवा में लेजर के हाईवे से होगा संचार

Wed, 25 Nov 2026 03:42 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 03:42 AM IST
सार
Register For Event

भारत युद्ध के मैदान में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन के लिए लेजर आधारित संचार प्रणाली विकसित करने जा रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने पुणे की डीप-टेक कंपनी ओली स्पेस को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इस तकनीक में ड्रोन और जमीन पर मौजूद कंट्रोल स्टेशन के बीच लेजर किरणों से सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा।

विज्ञापन
india-drone-laser-communication-technology-drdo-olee-space
डेढ़ साल में तैयार होगी लेजर आधारित संचार प्रणाली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

युद्ध के मैदान में उड़ रहे ड्रोन का संपर्क अब किसी रेडियो सिग्नल पर निर्भर नहीं रहेगा, न ही उसे कंट्रोल स्टेशन से जोड़ने के लिए यूक्रेन युद्ध की तरह किसी तार या केबल की जरूरत होगी। भारत ड्रोन संचार के लिए लेजर तकनीक का विकास करने जा रहा है।
विज्ञापन


रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने पुणे की डीप-टेक कंपनी ओली स्पेस को इसका जिम्मा दिया है। इसमें उड़ते हुए ड्रोन और जमीन पर मौजूद कंट्रोल स्टेशन के बीच लेजर किरणों के जरिये सूचनाएं साझा होंगी। यह संचार प्रणाली अगले डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग क्यों बड़ी चुनौती?
रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन के इस्तेमाल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग बड़ी चुनौती बनकर सामने आई। इसमें विरोधी पक्ष रेडियो फ्रीक्वेंसी को जाम कर संपर्क बाधित कर देता था। इससे निपटने के लिए फाइबर ऑप्टिक केबल से जुड़े ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। ऐसे ड्रोन्स में जमीन से जुड़ी केबल के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है, इसलिए रेडियो जैमिंग का सीधा असर नहीं होता।  अब लेजर आधारित संचार तकनीक इसी समस्या का विकल्प बनकर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पोखरण में ज्वाला एमके-1 का सफल परीक्षण: पांच किमी दूर तबाह होंगे दुश्मन के ड्रोन; एआई से लैस है स्वदेशी सिस्टम


लेजर से बनेगा संपर्क
अब ओली स्पेस जमीन और हवा में इस्तेमाल होने वाले दो ऑप्टिकल टर्मिनल विकसित करेगी। दोनों के बीच लेजर किरणों के जरिए संचार होगा। इसे फ्री स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशन कहा जाता है, जिसमें रेडियो तरंगों के बजाय प्रकाश के जरिए डेटा भेजा जाता है। हालांकि चलते हुए ड्रोन के साथ लेजर संचार बनाए रखना काफी चुनौती भरा काम है।

हवा में लगातार दिशा बदलते ड्रोन के साथ लगातार लेजर संपर्क बनाए रखना बड़ी चुनौती है। इसके लिए ड्रोन और ग्राउंड स्टेशन के बीच दृश्यता जरूरी होगी। धुंध, बारिश या दूसरे मौसमी हालात इसके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed