{"_id":"69d2c2f48ead1e80be05a49f","slug":"have-come-to-seek-your-support-for-future-growth-of-tamil-nadu-cm-mk-stalin-in-madurai-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Election 2026: 'DMK के रहते नहीं बदलेगी तमिलनाडु की पहचान', तीन-भाषा नीति पर सीएम स्टालिन का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Election 2026: 'DMK के रहते नहीं बदलेगी तमिलनाडु की पहचान', तीन-भाषा नीति पर सीएम स्टालिन का एलान
Mon, 06 Apr 2026 01:45 AM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: Pavan
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:45 AM IST
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मदुरै में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के विकास के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने डीएमके और सेक्युलर प्रोग्रेसिव गठबंधन को वोट देने की अपील की और कहा कि इससे तमिलनाडु नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। स्टालिन ने नई शिक्षा नीति के तीन-भाषा फॉर्मूले का विरोध करते हुए कहा कि इसे राज्य में लागू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
एमके स्टालिन, सीएम, तमिलनाडु
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु की राजनीति में चुनावी माहौल तेजी से गर्म होता जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मदुरै में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के विकास के लिए जनता से समर्थन मांगा और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मदुरै में रैली के दौरान स्टालिन ने भावुक अंदाज में कहा कि वह उस धरती से आए हैं जहां कन्नगी ने न्याय की मांग की थी, और अब वह तमिलनाडु के भविष्य के लिए जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे डीएमके और उसके सेक्युलर प्रोग्रेसिव गठबंधन को वोट दें ताकि राज्य विकास के नए मुकाम हासिल कर सके और देश में सिर ऊंचा रख सके।
यह भी पढ़ें - Bengal Polls: बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी-भाजपा आमने-सामने, धमकी और भड़काऊ बयान पर चुनाव आयोग में शिकायतें
नई शिक्षा नीति के तीन-भाषा फॉर्मूले का किया विरोध
मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के तीन-भाषा फॉर्मूले का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक डीएमके सत्ता में है, तब तक तमिलनाडु में तीन-भाषा नीति लागू नहीं होने दी जाएगी। स्टालिन का यह बयान राज्य की क्षेत्रीय पहचान और भाषा को लेकर उनकी पार्टी के रुख को मजबूत तरीके से दर्शाता है।
विज्ञापन
राज्य में लगातार दिलचस्प हो रहा है चुनावी मुकाबला
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी स्टालिन काफी आत्मविश्वास में नजर आए। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी सभी 234 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। इस बार राज्य में मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव गठबंधन और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच माना जा रहा है। हालांकि, अभिनेता से नेता बने विजय भी इस चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
यह भी पढ़ें - गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 243 उम्मीदवारों की पहली सूची, 26 अप्रैल को होगा मतदान
तमिलनाडु का चुनावी रण
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर बहुमत के 118 सीटों की जरूरत होती है। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए 30 मार्च को अधिसूचना जारी हो चुकी है, जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल को थी। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल तक की जाएगी और नाम वापसी की आखिरी तारीख 9 अप्रैल है। राज्य में मतदान 23 अप्रैल को होगी और नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन