{"_id":"5e0285738ebc3e8801067065","slug":"google-made-doodles-of-happy-holiday-2019-before-christmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने डूडल बनाकर कहा, ‘हैप्पी हॉलिडे 2019’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गूगल ने डूडल बनाकर कहा, ‘हैप्पी हॉलिडे 2019’
Wed, 25 Dec 2019 03:08 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 25 Dec 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सर्च इंजन गूगल ने क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले 24 दिसंबर के लिए खास डूडल ‘हैप्पी हॉलिडे 2019’ बनाया है। साथ ही एक संदेश में लिखा है साल के अंत कि छुट्टियों के त्योहारों का आनंद लें। हैप्पी हॉलिडे। दरअसल, गूगल यूजर्स को साल के अंत के त्योहारों जैसे क्रिसमस और न्यू इयर को विश करने के लिए गूगल ने इस सप्ताह डूडल की एक सीरीज तैयार की है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में मंगलवार को गूगल ने खास एनिमेडेट डूडल बनाया है, जो काफी प्यारा लग रहा है। इसमें डूडल में गूगल के एक ‘ओ’ को ग्लोब आकार में दिखाया गया है। ये ग्लोब दुनिया भर में फैले गूगल यूजर्स से संबंधित है। ये एनिमेशन लगातार घूम रहा है जो देखने में आकर्षक है।
विज्ञापन
वहीं इसके भीतर क्रिसमस ट्री दिखाया गया है। जिसके चारों ओर सैंटा क्लॉज की सवारी घूम रही है। साथ ही इसमें लगातार बर्फबारी होती दिख रही है जो ठंडे देशों और राज्यों में नये बदलाव को दिखा रही है।
विज्ञापन