{"_id":"62851e682bfb1f03df7ded9e","slug":"few-students-of-army-institute-of-technology-fall-ill-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"Food Poisoning:आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र हुए बीमार, तेज गर्मी और कम पानी का सेवन हो सकती है वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Food Poisoning:आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र हुए बीमार, तेज गर्मी और कम पानी का सेवन हो सकती है वजह
Wed, 18 May 2022 09:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूणे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 18 May 2022 09:57 PM IST
एआईटी पुणे में फूड पॉइजनिंग का ये कोई मामला नहीं है। पिछली 14 और 15 मई से छात्र बीमार हो रहे हैं। बयान में कहा गया है कि कुछ छात्रों ने बाहर के रेस्तरां में खाना खाया था, जबकि कुछ ने ऑनलाइन खाने का ऑर्डर दिया था।
विज्ञापन
सेना प्रौद्योगिकी संस्थान
- फोटो : social media
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे स्थित सेना प्रौद्योगिकी संस्थान (एआईटी) के कुछ छात्र बीमार हो गए हैं। इन छात्रों को पेचिश, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई है। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। संस्थान ने इस बारे में एक बयान भी जारी किया है। बयान में कहा गया है कि बढ़ रही गर्मी और कम पानी पीने की वजह से छात्र बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एआईटी पुणे में फूड पॉइजनिंग का ये कोई मामला नहीं है। पिछली 14 और 15 मई से छात्र बीमार हो रहे हैं। इतना ही नहीं औसतन 8 से 10 मामले रोजाना सामने आए। बयान में कहा गया हैकि कुछ छात्रों ने बाहर के रेस्तरां में खाना खाया था, जबकि कुछ ने ऑनलाइन खाने का ऑर्डर दिया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बीमार छात्रों के इलाज के लिए चिकित्सा अधिकारियों ने चौबीसों घंटे काम किया। हालांकि कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है। किसी भी छात्र को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर दो दिनों के लिए बाहर से भोजन मंगाने और बाहर खाने पर भी रोक लगा दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पानी के नमूनों का सैन्य अस्पताल खड़की में परीक्षण किया गया था। जहां से रिपोर्ट संतोषजनक मिली है।
विज्ञापन