फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   extinct dodo bird return nicobar pigeon dna genetic research

300 साल पहले विलुप्त डोडो की वापसी की उम्मीद: मदद करेगा निकोबार कबूतर; वैज्ञानिकों ने कैसे खोजा रास्ता?

Sat, 17 Oct 2026 07:06 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, श्री विजयपुरम।
एजेंसी, श्री विजयपुरम। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Oct 2026 07:06 AM IST
सार
Register For Event

300 साल से ज्यादा समय पहले विलुप्त हो चुका डोडो पक्षी फिर से धरती पर लौट सकता है। अमेरिकी बायोटेक कंपनी इसके सबसे करीबी जीवित रिश्तेदार निकोबार कबूतर और जेनेटिक रिसर्च की मदद से इसे वापस लाने की कोशिश कर रही है। वैज्ञानिकों ने डोडो के जेनेटिक ब्लूप्रिंट का करीब 95% हिस्सा डिकोड कर लिया है। क्या इस शोध से विलुप्त डोडो को फिर से जीवित करना संभव हो सकेगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
extinct dodo bird return nicobar pigeon dna genetic research
डोडो, निकोबार कबूतर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

एजेंसी, श्री विजयपुरम। डोडो पक्षी को विलुप्त हुए 300 साल से ज्यादा  समय हो चुका है, लेकिन अब भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पाया जाने वाला निकोबार कबूतर उसे वापस धरती पर लाने की उम्मीद जगा रहा है। अमेरिकी बायोटेक कंपनी डोडो को फिर से प्राप्त करने में लगी हुई है।
विज्ञापन


डोडो उड़ नहीं सकता था और इंसानों द्वारा किए गए शिकार व बाहरी जानवरों के कारण 17वीं शताब्दी में मॉरीशस से पूरी तरह विलुप्त हो गया था। वैज्ञानिकों के अनुसार, भारत के निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्वी एशिया में पाया जाने वाला निकोबार कबूतर डोडो का सबसे करीबी जीवित रिश्तेदार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कूटनीति के टर्निंग पॉइंट बनेंगे पीएम के विदेश दौरे: कनाडा-ईयू से व्यापार समझौतों पर रहेगी नजर; क्या है तैयारी?
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने डोडो के डीएनए का लगभग 95% जेनेटिक ब्लूप्रिंट डिकोड कर लिया है। डोडो के विपरीत, निकोबार कबूतर उड़ सकता है और इसके पंख बेहद खूबसूरत, चमकदार हरे और तांबे जैसे रंग के होते हैं।

70 से अधिक जीवित पक्षियों का अध्ययन डोडो के बहुत सारे जेनेटिक सैंपल उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए कंपनी ने एआई से 70 से ज्यादा जीवित पक्षियों की प्रजातियों के विकास का अध्ययन करके लगभग 2,300 ऐसे जेनेटिक टारगेट की पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed