{"_id":"628f1640866b987ec30a64ef","slug":"ed-has-filed-a-chargesheet-against-karnataka-congress-president-dk-shivakumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action on DK Shivakumar: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कनार्टक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ चार्जशीट की दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED Action on DK Shivakumar: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कनार्टक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ चार्जशीट की दायर
Thu, 26 May 2022 02:37 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 May 2022 02:37 PM IST
प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि डीके शिवकुमार की करीब 800 करोड़ रुपये की संपत्ति का कोई हिसाब नहीं है।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। शिवकुमार वर्तमान में आयकर विभाग द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर ईडी द्वारा दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत पर हैं। वहीं चार्जशीट दायर होने के बाद डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे कानून में भरोसा है। मुझे पता है कि मुझे न्याय मिलेगा। ये सभी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
2018 का मामला
संघीय जांच एजेंसी ने सितंबर 2018 में शिवकुमार, ए हौमंथैया, नई दिल्ली में कर्नाटक भवन के एक कर्मचारी और अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। मामला कथित कर चोरी और हवाला सौदे के लिए बेंगलुरु की एक अदालत में शिवकुमार और अन्य के खिलाफ दायर आयकर विभाग के आरोपपत्र पर आधारित था।
विज्ञापन
क्या है आरोप?
आयकर विभाग ने शिवकुमार और उनके सहयोगी एस के शर्मा पर तीन अन्य आरोपियों की मदद से हवाला चैनलों के माध्यम से नियमित रूप से बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी का परिवहन करने का आरोप लगाया है। 60 वर्षीय शिवकुमार को ईडी ने 2019 में इस मामले में गिरफ्तार किया था और एजेंसी ने उनकी बेटी ऐश्वर्या और कांग्रेस विधायक लक्ष्मी हेब्बालकर सहित कई लोगों और सहयोगियों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन