फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC issues notification for constitution of new assembly in Bengal

EC: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

Wed, 06 May 2026 09:29 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 06 May 2026 09:29 AM IST
सार
Register For Event

EC: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नई सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने नई सरकार के गठन को लेकर राज्यपाल को अधिसूचना भेज दी है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
EC issues notification for constitution of new assembly in Bengal
केंद्रीय निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी की है। राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कदम उठाया गया है। अधिसूचना पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दी गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया आधिकारिक रूप से समाप्त मानी जाती है और नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


ईसी के अधिकारी ने क्या कहा?
आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार को यह अधिसूचना जारी करना एक अहम सांविधानिक कदम है। उन्होंने कहा कि इसके साथ पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया आयोग की तरफ से पूरी हो गई है और अब सरकार गठन के अगले चरण शुरू हो सकते हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग ने पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से कराई गई। इस अधिसूचना के बाद अब निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ममता की हार के बाद बदलेगी कैसे इंडिया ब्लॉक की स्थिति; जहां नाम कटे, वहां कैसे रहे नतीजे?

चुनाव में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है और इस जीत के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 15 साल के लगातार शासन का अंत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed