फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   23 October 2026 major event 2026

आज के दिन: चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों के लिए मतदान, भारत-जिम्बॉब्वे की महिला टीमों के बीच पहला वनडे

Fri, 23 Oct 2026 06:08 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 23 Oct 2026 06:08 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 23 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
23 October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 23 अक्तूबर 2026 को अश्विना माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है।  आज चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों के मतदान होंगे। इसके साथ ही पोलैंड के प्रधानमंत्री के भारत दौरे का आखिरी दिन है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों के मतदान

चार राज्यों की कुल 28 सीटों के लिए विधान परिषद के चुनाव आज होंगे। जहां चुनाव होना है उनमें उत्तर प्रदेश की 11,  बिहार की 8, कर्नाटक की 4  और महाराष्ट्र की 5 सीटें शामिल हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। नतीजे 27 अक्तूबर को आएंगे। उत्तर प्रदेश में जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने की वजह से चुनाव हो रहे हैं उनमें भाजपा के अवनीश कुमार सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार गोयल, उमेश द्विवेदी, श्रीचंद शर्मा और हरि सिंह ढिल्लों, समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा और डॉ. मन सिंह यादव शामिल हैं। इसके साथ ही निर्दलीय आकाश अग्रवाल और शिक्षष सीट के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 6 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोलैंड के प्रधानमंत्री के भारत दौरे का आखिरी दिन

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्तूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपने दौरे के अंतिम दिन प्रधानमंत्री टस्क आज बंगलूरू का दौरा करेंगे जहां वे आईटी और अंतरिक्ष क्षेत्र के हितधारकों से मिलेंगे। यहां भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। राष्ट्रपति आज जगदलपुर में बस्तर दशहरा के अवसर पर ‘मुरिया दरबार’ में शामिल होंगी। इसके बाद उनका एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को रायपुर के लोक भवन में माता हासी देवी के सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी किया। 

भारत-जिम्बॉब्वे के बीच पहला वनडे आज

भारत और जिम्बॉब्वे की महिला टीम के बीच पहला एक दिवसीय मैच आज दोपहर 2 बजे से वडोदरा में खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले वडोदरा में ही खेले जाने हैं। इससे पहले हुई टी20 सीरीज 3-0 से भारत के नाम रही थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed