फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 October 2026 major event 2026

आज के दिन: लद्दाख में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे पीएम, सुप्रीम कोर्ट में भीड़ जुटाने के मामले में सुनवाई

Thu, 15 Oct 2026 05:49 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 15 Oct 2026 05:49 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है गुरुवार, 15 अक्तूबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
15  October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 15 अक्तूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख को सौगात देंगे। इसके साथ ही वे एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

राष्ट्रपति का आंध्र प्रदेश दौरा

शुरुआत राष्ट्रपति की खबर से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे गुरुवार को विजयवाड़ा में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख को देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, रणनीतिक सड़क संपर्क, रिन्यूएबल एनर्जी, विरासत संरक्षण और जल सुरक्षा शामिल हैं। पीएम मोदी इन परियोजनाओं का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे और उन्हें देश को समर्पित करेंगे। इनमें लेह के कुशोक बकुला रिम्पोचे एयरपोर्ट पर 640 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग भी शामिल है। 23,800 वर्ग मीटर में फैले इस आधुनिक टर्मिनल को हर साल 35 लाख यात्रियों की आवाजाही संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एनर्जी एफिशिएंसी बढ़ाने और कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए जियोथर्मल एनर्जी का इस्तेमाल किया गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन

एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे पीएम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ से बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम करीब 4:30 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे। आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत ने कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक अपने नाम किए। भारत लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में शीर्ष पांच देशों में शामिल रहा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

सुप्रीम कोर्ट परिसर में भीड़ जुटाने के मामले में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को परिसर में विपक्षी नेताओं और उनके समर्थकों की भीड़ जुटने के मामले में याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। दरअसल, सोमवार दोपहर राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के खिलाफ मार्च निकाला था। इस दौरान नेताओं ने चुनाव आयोग के फैसलों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। जिसकी वजह से कोर्ट में भीड़ जुट गई थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

आईसीएआर का कार्यक्रम

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) गुरुवार को आईसीएआर-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई), करनाल, हरियाणा में एक परिचयात्मक कार्यक्रम और मीडिया संवाद का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन 27 से 29 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी)-2026 से पहले किया जा रहा है।

दिल्ली छावनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी नौ ट्रेनें

रेल भूमि विकास प्राधिकरण के कार्य के कारण दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन (दिल्ली कैंट) पर ट्रेनों का ठहराव स्थगित किया गया है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर तक लागू रहेगी। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। (संंबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed