फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police remained on duty until late at night in Chintpurni.

Una News: चिंतपूर्णी में पुलिस ने देर रात तक संभाला मोर्चा

Fri, 21 Aug 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 21 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police remained on duty until late at night in Chintpurni.
भरवाईं (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। बुधवार रात करीब आठ बजे एसपी ऊना सचिन हिरेमठ, एएसपी ऊना अजय राणा, डीएसपी अंब अनिल पटियाल और थाना चिंतपूर्णी प्रभारी सचित कालिया ने भरवाईं चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करवाया ताकि श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने चिंतपूर्णी पहुंचकर मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लाइन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतारों के बीच लाइन से बाहर निकलकर सीधे मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस कर्मियों ने वापस लाइन में भेजा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी श्रद्धालुओं को निर्धारित लाइन के माध्यम से ही दर्शन के लिए आगे बढ़ना होगा। अधिकारियों ने पुलिस जवानों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed