{"_id":"6a874cde9b72acd0fc044734","slug":"bridge-needed-over-diyoli-khad-on-the-gagret-daulatpur-talwara-main-road-una-news-c-93-1-una1026-203014-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गगरेट-दौलतपुर-तलवाड़ा मुख्य सड़क पर दियाेली खड्ड को पुल की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गगरेट-दौलतपुर-तलवाड़ा मुख्य सड़क पर दियाेली खड्ड को पुल की दरकार
Fri, 21 Aug 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
दियाली खड्ड के उफान पर आने से गगरेट-दौलतपुर-तलवाड़ा मुख्य सड़क पर कॉजवे पर बहाव कम होने का इंतज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनारी (ऊना)। गगरेट-दौलतपुर-तलवाड़ा मुख्य सड़क पर स्थित दियोली खड्ड पर बना कॉजवे बरसात शुरू होते ही यात्रियों के लिए मुसीबत बन जाता है। डिफेंस रोड के नाम से जानी जाने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर दियोली खड्ड पर आज भी पक्का पुल नहीं है। हजारों लोगों की जिंदगी एक ऐसे कॉजवे के भरोसे छोड़ दी गई है, जो तेज बारिश होते ही पानी में डूब जाता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि भारी बारिश होने पर दियोली खड्ड उफान पर आ जाती है और कॉजवे पर पानी का तेज बहाव शुरू हो जाता है। तेज बहाव के कारण बरसात में आए दिन सड़क के दोनों ओर वाहनों की घंटों तक लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार मजबूरी में लोग खतरा उठाकर खड्ड पार करने की कोशिश करते हैं। एंबुलेंस, बसें, स्कूली वाहन और अन्य जरूरी सेवाएं भी इस उफनती खड्ड के आगे बेबस नजर आती हैं। लोगों का कहना है कि चुनाव आते ही दियोली खड्ड पर पुल निर्माण के वादे जोर-शोर से किए जाते हैं लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह मुद्दा भी सरकारी फाइलों और राजनीतिक दावों में दबकर रह जाता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाकर डिफेंस रोड पर पक्का पुल बनाने की मांग की है।
महत्वपूर्ण डिफेंस रोड पर दियोली गांव में ही तीन कॉजवे पड़ते हैं परंतु इन पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। बरसात में एंबुलेंस सहित जरूरी सेवाएं तक प्रभावित हो जाती हैं। दियोली खड्ड पर पक्का पुल बनाना जनता की बड़ी जरूरत है।
-जनक, दियोली
-- -- -- -- -- -- -- --
गगरेट-दौलतपुर-तलवाड़ा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग होने के बावजूद वर्षों से दियोली खड्ड पर पक्का पुल नहीं बनना बेहद चिंता का विषय है। बरसात में आम लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को आपातकालीन सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
-वंदना कुमारी, घनारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दियोली खड्ड पर पक्का पुल न होना क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी और गंभीर समस्या है। बरसात होते ही कॉजवे पर पानी का तेज बहाव शुरू हो जाता है और मुख्य सड़क पर आवाजाही ठप हो जाती है। सरकार दियोली खड्ड पर पुल निर्माण को प्राथमिकता दे।
-हैप्पी, दियाेली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दियोली खड्ड पर पुल न बनना सरकार और विभाग की नाकामी का सबूत है। छोटी संपर्क सड़कों पर भी पुल बन रहे हैं लेकिन हजारों वाहनों वाली डिफेंस रोड़ आज भी कॉजवे के भरोसे है। सरकार और प्रशासन से अब खोखले वादे नहीं तुरंत पुल निर्माण चाहिए।
-संजीव चड्ढा, दियोली