यात्रीगण कृपया ध्यान दें: धर्मपुर से शिमला के लिए फिर दौड़ी ट्रेन, पर्यटकों के लिए खुला रेल सफर का रास्ता
Dharampur Shimla Train: कालका-शिमला रेल मार्ग पर गुम्मा के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से जहां रेल सेवा प्रभावित है, वहीं धर्मपुर से शिमला के बीच ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह 7:50 बजे धर्मपुर स्टेशन से यात्रियों को लेकर ट्रेन शिमला के लिए रवाना हुई। ट्रेन शुरू होने से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को धर्मपुर से शिमला तक रेल सफर का विकल्प मिल गया है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला रेल मार्ग पर गुम्मा के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण जहां कालका से शिमला के बीच ट्रेन सेवा प्रभावित है, वहीं धर्मपुर से शिमला के बीच यात्रियों के लिए ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह ठीक 7:50 बजे धर्मपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन यात्रियों को लेकर शिमला के लिए रवाना हुई। ट्रेन के चलने से धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों से शिमला जाने वाले यात्रियों के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिली है।
धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह ट्रेन के पहुंचने के बाद यात्रियों ने शिमला जाने के लिए इसमें सवार होकर अपना सफर शुरू किया। कई यात्रियों ने बताया कि उन्होंने पहले से ही शिमला जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा रखी थी। ट्रेन सेवा शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद यात्री निर्धारित समय से पहले ही धर्मपुर स्टेशन पहुंच गए थे।
वीरवार शाम से शुरू हुई थी तैयारी
धर्मपुर से शिमला के लिए ट्रेन संचालन शुरू करने से पहले रेलवे विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां की गईं। वीरवार शाम को शिमला से धर्मपुर पहुंची ट्रेन के इंजन में डीजल भरा गया। इसके बाद कालका से आए रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन की तकनीकी स्थिति और मेंटेनेंस की जांच की। रेल कर्मचारियों ने ट्रेन के जरूरी हिस्सों का निरीक्षण करने के बाद इसे चलाने के लिए तैयार किया। जांच के बाद शुक्रवार सुबह ट्रेन को यात्रियों के साथ शिमला के लिए रवाना किया गया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण परवाणू के गुम्मा स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन खिसक गई थी। भू-स्खलन के कारण ट्रैक का एक हिस्सा हवा में लटक गया। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए कालका से शिमला के बीच ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। रेलवे ट्रैक के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम पूरा होने तक कालका से शिमला के बीच रेल यातायात सामान्य होने की उम्मीद नहीं है। रेलवे विभाग की ओर से ट्रैक को दोबारा सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कार्य किया जा रहा है।
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh | The Kalka-Shimla toy train service partially resumed on Thursday (3rd September), with trains operating between Dharampur and Shimla after a section of the heritage railway track near Parwanoo in Solan district remained damaged for over a week.… pic.twitter.com/IWFUXAIoXS
— ANI (@ANI) September 5, 2026
धर्मपुर से शिमला जाने का मिला विकल्प
कालका-शिमला रेल मार्ग के प्रभावित होने के बीच धर्मपुर से शिमला के लिए ट्रेन का संचालन शुरू होना यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर बाहरी राज्यों से हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों को इसका फायदा मिल सकता है। पर्यटक सड़क मार्ग से धर्मपुर पहुंचने के बाद ट्रेन के माध्यम से शिमला तक का सफर कर सकते हैं। धर्मपुर से शिमला तक रेल यात्रा पर्यटकों के लिए न केवल सुविधाजनक विकल्प है, बल्कि कालका-शिमला रेल मार्ग की खूबसूरत वादियों को देखने का भी अवसर देती है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस सेवा का लाभ उठाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।
हालांकि, धर्मपुर से शिमला के बीच ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे विभाग के किसी अधिकारी की ओर से शुक्रवार को आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। ऐसे में यात्रियों के लिए ट्रेन के समय और संचालन की स्थिति की पुष्टि रेलवे से करना जरूरी होगा। फिलहाल धर्मपुर स्टेशन से सुबह 7:50 बजे ट्रेन का यात्रियों को लेकर शिमला के लिए रवाना होना उन लोगों के लिए राहत की खबर है, जो सड़क मार्ग के बजाय रेल से शिमला पहुंचना चाहते हैं।