{"_id":"6a70a6e4737056e99f06dd68","slug":"old-bridge-collapses-into-bata-river-a-section-comes-crashing-down-nahan-news-c-177-1-ssml1030-185201-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बाता नदी में समा गया पुराना पुल, भरभराकर गिरा एक हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बाता नदी में समा गया पुराना पुल, भरभराकर गिरा एक हिस्सा
विज्ञापन
उपरी पहाड़ी इलाको में भारी बारिश से उफान पर बातानदी पर बना दशकों पुराना पुल का बड़ा हिस्सा नदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश से नदी उफान पर, नींव और पिलर क्षतिग्रस्त होने के बाद ढहा पुल
पिलर खिसकने की सूचना मिलते ही बैरिकेड और रस्सियां लगाकर रोका गया यातायात
कुछ वर्ष पहले बन चुके नए पुल से भेजे जा रहे वाहन, पुराने पुल पर पहले भी उठते रहे थे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर बाता नदी पर बना दशकों पुराना पुल सोमवार को अचानक ढह गया। पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ वर्ष पहले नया पुल बनने के बावजूद पुराने जर्जर पुल पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। ऊपरी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण बाता नदी उफान पर रही, जिससे पुराने पुल की नींव और एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया।
दोपहर बाद पुराने पुल के एक पिलर के खिसकने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुल के दोनों ओर बैरिकेड, रस्सी और ड्रम लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, कमलेश, मनोज चौहान, अतर सिंह, सीमा, रवींद्र सिंह और सुखदेव सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार सुबह भी इस पुल से हजारों छोटे-बड़े और भारी वाहन गुजर रहे थे।
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि बाता नदी में तेज बहाव के कारण पुल के एक पिलर और उसकी नींव को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद पुल का काफी हिस्सा धराशायी हो गया। प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम ने तत्काल पुल से आवागमन पूरी तरह बंद करवा दिया।
विज्ञापन
नए पुल से भेजे जा रहे वाहन
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि दशकों पुराने पुल का एक हिस्सा पूरी तरह गिर गया है। अब बाता नदी पर साथ लगते नए पुल से सभी वाहनों को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का प्रस्ताव पहले ही सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने और बजट का प्रावधान होने के बाद पुल की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा।
बाल-बाल बचा स्कूटी चालक
पुल ढहने से कुछ देर पहले एक स्कूटी चालक बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद मुकेश कुमार ने बताया कि पिलर खिसकने की सूचना मिलने के बाद पुल के दोनों ओर से यातायात बंद करवा दिया गया था। हालांकि, इससे कुछ देर पहले एक स्कूटी चालक तेजी से पुल पार कर निकल गया था। उसके गुजरने के कुछ ही देर बाद पुल का हिस्सा ढह गया।