फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   blood donation camp

Sirmour News: डॉ. पीएल सबलोक की याद में लगाया शिविर, 48 यूनिट रक्त एकत्रित

Wed, 19 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स और इन्नरव्हील क्लब नाहन क्लासिक की ओर से बुधवार को डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। वर्ल्ड वार वैट्रन स्वर्गीय डॉ. पीएल सबलोक के 104वें जन्मदिन पर आयोजित शिविर का शुभारंभ निर्मल हेल्थ सर्विसेज के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार सबलोक ने किया। शिविर में करीब 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स की अध्यक्ष डॉ. प्रगति सबलोक ने बताया कि स्वर्गीय डॉ. पीएल सबलोक की स्मृति में हर वर्ष रक्तदान शिविर लगाया जाता है। संस्था की ओर से अब तक करीब 500 यूनिट रक्त एकत्रित कर ब्लड बैंक को उपलब्ध करवाया जा चुका है। शिविर में रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ सेना और होमगार्ड के जवानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. निशि जसवाल, रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के रोटेरियन राजीव बंसल, रोटेरियन विकास रतन, राकेश थापा, अमित अत्री, शिवानी थापा, ओमवीर सिं, समाजसेवी राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed