{"_id":"6a88433c8e126e99ba03c294","slug":"audicine-for-cultural-knight-nahan-news-c-177-1-ssml1028-186663-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर उत्सव के लिए नाहन में ऑडिशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर उत्सव के लिए नाहन में ऑडिशन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन के चौगान में 9 से 17 सितंबर तक आयोजित होगा सिरमौर उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्टेपको संस्था की ओर से नाहन के चौगान मैदान में 9 से 17 सितंबर तक सिरमौर उत्सव आयोजित किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए शुक्रवार को ऑडिशन लिए गए। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन और नटराज पूजन के साथ हुआ। युवाओं ने गायन, नृत्य और दूसरी विद्याओं में ऑडिशन दिए। स्टेपको के अध्यक्ष रंजित सिंह कंवर ने बताया कि 23 अगस्त तक ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। स्टेपको का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को वेब सीरीज में भी काम दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि सिरमौर उत्सव में नृत्य, गायन, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती, मॉडलिंग, बेबी शो और सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी।