फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   agitation by bjp in sirmour

Sirmour News: सतौन में कॉलेज व सब तहसील बंद करने पर भड़के

Wed, 19 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
agitation by bjp in sirmour
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रोष रैली, दोनों संस्थान दोबारा खोलने की मांग
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने 4 साल में कोई नया संस्थान नहीं दिया : बलदेव
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की सतौन पंचायत में कांग्रेस सरकार की ओर से डिग्री कॉलेज और सब तहसील कार्यालय बंद किए जाने के विरोध में भाजपा ने सतौन बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत दोनों संस्थान दोबारा खोलने की मांग की।

सतौन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए सतौन में डिग्री कॉलेज और सब तहसील कार्यालय खोली थी। इसका लाभ सतौन सहित आसपास की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिल रहा था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही राजनीतिक द्वेष के चलते इन दोनों संस्थानों को बंद कर दिया। कहा कि पिछले चार साल में सरकार ने एक भी नया संस्थान नहीं खोला। उल्टा भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गईं। हिमकेयर जैसी योजना बंद कर दी गई, जिससे लोग परेशान हैं। समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी नहीं मिल रही है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed