Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अटल का एंबुलेंस से नाम हटाना गलत : वीरेंद्र

अटल का एंबुलेंस से नाम हटाना गलत : वीरेंद्र

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Sirmour
Sirmour Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
धौलाकुआं (सिरमौर)। शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि पहाड़ी प्रदेश को अफीम की खेती करने की अनुमति मिलनी चाहिए। इससे किसान की आर्थिक स्थिति सुधर सकेगी। सांसद सोमवार को पांवटा के जामनीवाला में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि देश में दर्द निवारक दवा में अफीम के केमिकल का इस्तेमाल होता है। इसके लिए विदेशों से हर वर्ष अरबों खरबों की अफीम आयात होती है। देश का काफी धन इसमें व्यय होता है। पहाड़ी प्रदेशों में अफीम खेती को अनुमति मिलना आवश्यक है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार केवल वोट बैंक के लिए जनता को ठगती रही है। सरकार बनने के बाद महंगाई, भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया जाता है। लेकिन, इस बार भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश में पर्यटन व औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलना जरूरी है। प्रदेश में चल रही 108 एंबुलेंस से अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाने के बारे में सोचना गलत है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही लूट खसूट शुरू हो गई है। आगामीलोकसभा चुनाव में फिर भाजपा शिमला सीट पर कब्जा जमाएगी। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर कार्य करें।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा पांवटा के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पंचायत प्रधान नीता देवी, सुनीता चौधरी, अशोक कुमार, दिनेश चौधरी, बलबीर सिंह, शमशाद अली, श्याम लाल, धर्म सिंह, रामपाल, रामेश्वर चौधरी, प्रेम सिंह, रघुवीर सिंह, मलकीत सिंह, गुरदार राम समेत कुंडियों, जामनीवाला तथा कोटड़ी व्यास पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed