{"_id":"6a88b4ae6dde474d5602af52","slug":"interviews-for-anganwadi-workers-and-helpers-now-on-september-8-kangra-news-c-95-1-kng1037-251515-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साक्षात्कार अब 8 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साक्षात्कार अब 8 सितंबर को
Sat, 22 Aug 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना बैजनाथ के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और क्रेच सहायिका के पदों के लिए 26 अगस्त को प्रस्तावित साक्षात्कार अब 8 सितंबर को होंगे। बाल विकास अधिकारी बैजनाथ अरीता देवी ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है। साक्षात्कार पूर्वाह्न 11:30 बजे उपमंडलाधिकारी बैजनाथ के कार्यालय में होंगे।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चार पद नागन, राजल, मुल्थान और खड़ी मलाह केंद्रों में भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी सहायिका के सात पद पंजाला-1, पंजाला-2, कोठी-2, पीहड़, सरमान, लाहड़ और नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला के शीतला चौक स्थित केंद्र में भरे जाएंगे।
वहीं, क्रेच सहायिका का एक पद वार्ड नंबर-7 पपरोला में भरा जाएगा। इसके लिए वार्ड नंबर 7, 8 और 10 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का लाभान्वित क्षेत्र मान्य होगा।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं, जबकि क्रेच सहायिका के लिए 10वीं निर्धारित है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष और सभी स्रोतों से वार्षिक पारिवारिक आय 50 हजार रुपये तक होनी चाहिए। संबंधित पद के लिए अभ्यर्थी का संबंधित सर्वे क्षेत्र का स्थायी निवासी होना भी अनिवार्य है।