{"_id":"5d18fd0f8ebc3e3ce84026e8","slug":"15619187139-kangra-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"छन्नी बेली में स्कूटी सवार से पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छन्नी बेली में स्कूटी सवार से पकड़ा
विज्ञापन
छन्नी बेली में स्कूटी सवार से पकड़ा 8.40 ग्राम चिट्टा
इंदौरा (कांगड़ा)। छन्नी बेली में नशे का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में नारकोटिक्स सेल की टीम ने छन्नी बेली में एनएच पर बिना नंबर की स्कूटी सवार से 8.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल की टीम छन्नी बेली गांव में गश्त पर थी। इस दौरान गांव के रास्ते से एक लाल रंग की बिना नंबर की स्कूटी मुख्य रोड की ओर आ रही थी। जब स्कूटी सवार की नजर पुलिस की टीम पर पड़ी तो वह स्कूटी को मोड़कर भागने लगा। पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ और पुलिस ने उसे मौके पर ही धर-दबोचा। स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेने पर 8.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सोहन लाल उर्फ सोनू (38) पुत्र राम लाल निवासी छन्नी बेली के रूप में हुई है। डीएसपी नूरपुर डॉक्टर साहिल अरोड़ा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।