फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Cattle Killing Case Four Accused Arrested

हिमाचल प्रदेश: चंबा में गोवंश हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

Fri, 16 Oct 2026 09:49 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 16 Oct 2026 09:49 AM IST
सार
Register For Event

 चंबा जिले के सिल्लाघ्राट क्षेत्र की घघरौता पंचायत के जलेदा जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Chamba Cattle Killing Case Four Accused Arrested
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा दिनेश शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सिल्लाघ्राट क्षेत्र की घघरौता पंचायत के जलेदा जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीरवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चारों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों और उनकी कथित भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन (37) और कादर (28) निवासी गांव महन, डाकघर सिल्लाघ्राट, मोहम्मद रफी (33) निवासी गांव गलेथ, डाकघर सिल्लाघ्राट और बाग हुसैन (30), निवासी गांव महन, डाकघर सिल्लाघ्राट, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश गोवंश वध निषेध अधिनियम, 1979 की धारा आठ के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर गोवंश के अवशेष मिलने की परिस्थितियों, मामले में उनकी कथित संलिप्तता और अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य भी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

यह था मामला
12 अक्तूबर को जलेदा जंगल में गोवंश के अवशेष मिले थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 14 अक्तूबर को विभिन्न हिंदू संगठनों ने चंबा बाजार में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस दौरान बाजार बंद रहा और चक्का जाम भी किया गया। इसके बाद पुलिस ने जंगल से उडाण धार तक तलाशी अभियान चलाया और पूछताछ की। 15 अक्तूबर की रात चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed