फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cash and mobile stolen after breaking the lock of a medical store.

Kangra News: मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर नकदी और मोबाइल चोरी

Fri, 21 Aug 2026 03:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 21 Aug 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
Cash and mobile stolen after breaking the lock of a medical store.
जसूर में हुई चोरी की जांच करते हुए पुलिस टीम। स्रोत: जागरूक पाठक
जसूर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत धमेटा रोड स्थित मेडिकल स्टोर में बुधवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान संचालक खेमपाल के अनुसार चोरों ने पहले दुकान का ताला तोड़ा और इसके बाद साइड में लगा लकड़ी का फट्टा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन

चोरों ने कैश काउंटर से नकदी और दूसरे काउंटर पर रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके अलावा दुकान में रखी कंप्यूटर की एलसीडी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वीरवार सुबह जब वह दुकान में पहुंचे तो दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला और काउंटर के आसपास सामान खंगालने के निशान पाए गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि कितनी राशि चोरी हुई है, इसका आकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद धमेटा रोड के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। दुकानदारों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी का जल्द पता लगाने की मांग की है। उधर, एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed