फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hprca: Drawing Teacher recruitment exam results declared; document verification to be held on this date.

हिमाचल चयन आयोग: ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, दस्तावेजों का सत्यापन इस दिन होगा

Thu, 10 Sep 2026 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Sep 2026 06:51 PM IST
सार
Register For Event

राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में ड्राइंग टीचर के 118 पदों को पोस्ट कोड-26022 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
hprca: Drawing Teacher recruitment exam results declared; document verification to be held on this date.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में ड्राइंग टीचर के 118 पदों को पोस्ट कोड-26022 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट www.hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 118 पदों के लिए 2,349 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1,976 ने सीबीटी दिया था। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 294 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है, जो कि 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन

फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित
 प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में फाइन आर्ट्स के शिक्षकों के 118 पदों को पोस्ट कोड-26033 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि फाइन आर्ट्स के शिक्षकों के 118 पदों के लिए 152 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 128 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 106 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। । सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed