फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 93 injured and six dead in bear attacks over three and a half years; information provided in the Ass

हिमाचल: भालू के हमलों में साढ़े तीन साल में 93 घायल, छह लोगों की मौत, विधानसभा में दी जानकारी

Mon, 31 Aug 2026 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 09:28 PM IST
सार
Register For Event

प्रदेश में वर्ष 2023-24 से 1 अगस्त 2026 तक भालुओं के हमलों में 93 लोग घायल हुए हैं, जबकि छह लोगों की मौत हुई है। ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर की ओर से पूछे गए विधानसभा प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी सदन के पटल पर रखी। 

विज्ञापन
Himachal: 93 injured and six dead in bear attacks over three and a half years; information provided in the Ass
भालू(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023-24 से 1 अगस्त 2026 तक भालुओं के हमलों में 93 लोग घायल हुए हैं, जबकि छह लोगों की मौत हुई है। ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर की ओर से पूछे गए विधानसभा प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी सदन के पटल पर रखी। मानव-वन्यजीव संघर्ष से यह घटनाएं हो रही हैं। सदन के पटल पर रखे गए जिलेवार आंकड़ों के अनुसार चंबा में सबसे अधिक 35 लोग घायल हुए हैं। यहां वर्ष 2023-24 में 12, 2024-25 में आठ, 2025-26 में 12 और वर्ष 2026 में 1 अगस्त तक तीन लोग भालू के हमले में घायल हुए। दो लोगों की मौतें भी हुईं। शिमला जिला में इस अवधि के दौरान 34 लोग घायल हुए। इनमें 2023-24 में सात, 2024-25 में 12 और 2025-26 में 15 लोग घायल हुए। वर्ष 2023-24 में भालू के हमले से दो लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन


 

कांगड़ा में वर्ष 2023-24, 2025-26 और 2026 में 1 अगस्त तक एक-एक व्यक्ति भालू के हमले में घायल हुए। इस तरह जिले में कुल तीन लोग घायल हुए। वहीं दो लोगों की मौत भी हुई है। कुल्लू में इस अवधि में 11 लोग घायल हुए। वर्ष 2023-24 में तीन, 2024-25 में चार, 2025-26 में तीन और 2026 में 1 अगस्त तक एक व्यक्ति घायल हुआ। मंडी में 2023-24 में एक, 2024-25 में तीन और 2025-26 में दो लोग घायल हुए, यानी कुल छह लोग भालू के हमले का शिकार हुए। सिरमौर में दो, जबकि सोलन और किन्नौर में एक-एक व्यक्ति घायल हुआ। बिलासपुर, हमीरपुर और लाहौल स्पीति में इन वर्षों के दौरान भालू के हमले का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। लाहौल-स्पीति में भी कोई हमला दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितने मामले
प्रदेश: 93 घायल, 6 मौतें
चंबा: 35 घायल, 2 मौतें
शिमला: 34 घायल, 2 मौतें
कुल्लू: 11 घायल
मंडी: 6 घायल
कांगड़ा: 3 घायल, 2 मौतें
सिरमौर: 2 घायल
सोलन: 1 घायल
किन्नौर: 1 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed