फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 41 doctors posted at Nerchowk Medical College transferred specialist doctors to be deployed

हिमाचल प्रदेश: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में तैनात 41 डॉक्टरों के तबादले, स्पेशलिस्ट की होगी तैनाती; जानें डिटेल में

Wed, 12 Nov 2025 08:23 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/मंडी।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Nov 2025 08:23 PM IST
सार
Register For Event

मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तैनात 41 मेडिकल ऑफिसर और डेजिग्नेटिड असिस्टेंट प्रोफेसरों के हिमाचल सरकार ने तबादले कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेजों में अब स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
Himachal 41 doctors posted at Nerchowk Medical College transferred specialist doctors to be deployed
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तैनात 41 मेडिकल ऑफिसर और डेजिग्नेटिड असिस्टेंट प्रोफेसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय में डॉक्टरों के अलग-अलग कैडर किए जाने के बाद यह तबादले हुए हैं। मेडिकल कॉलेजों में अब स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती करेगी। इनमें पीडियाट्रिक्स, गायनी, कैंसर, रेडियोग्राफर आदि शामिल है। इन डॉक्टरों को फील्ड में तैनाती की गई है। निर्धारित समय में इन्हें ड्यूटी ज्वाइन कर सरकार को रिपोर्ट करने को कहा है।

विज्ञापन

डॉ. अनुभव चौहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिंद्रनगर, डॉ. अनुपम बधान को जोनल अस्पताल मंडी, डॉ. चंद्रशेखर को सीएचसी धर्मपुर, डॉ. अजय कुमार को सीएचसी जोगिंद्रनगर, डॉ. कुलकृति ठाकुर सीएचसी पधर, डॉ. ईशांत शर्मा को पीएचसी चुक्कू, डॉ. जयंत कुमार सीएमओ को पीएचसी पंजैन, डॉ. पंकज ठाकुर को पीएचसी कोट, डॉ. संजीव मल्होत्रा को पीएचसी बड़ी धार, डॉ. विशेष ठाकुर को जोनल अस्पताल मंडी, डॉ. अंजना वर्मा को सीएचसी पधर, डॉ. नवीन कुमार को सीएचसी जयंसिहपुर, डॉ. शैलजा ठाकुर को सीएचसी जवाली, डॉ. राजेंद्र कुमार को को सीएचसी घवांडल, डॉ. कृतिक शर्मा को सीएचसी करसोग, डॉ. सिद्धार्थ गुलरिया को सीएचसी नूरपुर, डॉ. प्रियंका को जोनल अस्पताल मंडी, डॉ. प्रियंका राव को सीएचसी नूरपुर, डॉ. सपना धीमान को सीएचसी करसोग, डॉ. प्रियंका गुप्ता को पीएचसी बथेरी ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सताक्षी शर्मा को पीएचसी बलग, डॉ. शरब चोपाल को सीएचसी सुंदरनगर, डॉ. नेहा चौहान को सीएचसी थुरल, डॉ. जयिता दास को डाडासीबा, डॉ. विकास जसवाल को एमजीएमएससी खनेरी रामपुर, डॉ. सुचिता पठानिया को सीएचसी चुवाड़ी, डॉ. पुनीत वर्मा को सीएचसी झंडूता, डॉ. पंकज चौहान को सीएचसी डाडासीबा, डॉ. अंकुश शर्मा को सीएचसी रत्ती, डॉ. तेनजिन डोलकर को सीएचसी झंडूता, डॉ. दीप कुमार को सीएचसी सुंदरनगर लगाया गया है। वह कैंसर विशेषज्ञ होने के कारण एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। डॉ. नीरज कंवर को जोनल अस्पताल मंडी, डॉ. कपिल मोहन पाल को सीएचसी धर्मपुर और साथ ही कैंसर विशेषज्ञ होने के कारण नेरचौक मेडिकल कॉलेज में डेपुटेशन पर रहेंगे।

विज्ञापन

डॉ. किरण शर्मा को सीएचसी जोगिंद्रनगर, डॉ. हितेश कश्यप को सीएचसी पालमपुर, डॉ. सचिन शर्मा को सीएचसी धर्मपुर, डॉ. शकुन सोंखले को सीएचसी जोगेंद्रनगर, डॉ. मधुबाला को सीएचसी सरकाघाट में तैनाती दी है। डॉ. सृष्टि ठाकुर को जोनल अस्पताल मंडी में तैनात की गई है। कैंसर विशेषज्ञ होने के कारण वह नेरचौक मेडिकल कॉलेज में डेपुटेशन पर रहेंगी। डॉ. ऋतु शर्मा को सीएचसी जोगिंद्रनगर में तैनात की गई हैं, वह कैंसर विशेषज्ञ होने के कारण नेरचौक में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed