फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur jethani devarani death badaran nadaun two funerals

हमीरपुर में दर्दनाक घटना: जेठानी की मौत के सदमे में देवरानी ने भी तोड़ा दम, एक घंटे में उठीं दो अर्थियां

Mon, 07 Sep 2026 10:29 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, धनेटा, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, धनेटा, हमीरपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 07 Sep 2026 10:29 AM IST
सार
Register For Event

हमीरपुर के नादौन क्षेत्र में रविवार को एक परिवार पर ऐसा दुख टूटा कि कुछ ही देर में घर से दो अर्थियां उठीं। बदारन गांव की 70 वर्षीय शकुंतला देवी की बीमारी के बाद मौत हो गई। उनका शव जब घर पहुंचा तो उनकी 60 वर्षीय देवरानी कमलेश कुमारी सदमे में आ गईं और गश खाकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
hamirpur jethani devarani death badaran nadaun two funerals
कमलेश/शकुंतला (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमंडल नादौन की पंचायत बदारन में रविवार को एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जेठानी की मौत की खबर और उनका शव सामने देखते ही देवरानी सदमे में आ गईं। कुछ ही देर बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीब एक घंटे के भीतर परिवार की दो महिलाओं की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। एक साथ दो अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


बदारन गांव निवासी शकुंतला देवी (70) कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। रविवार सुबह करीब 10 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उनका शव लेकर घर पहुंचे और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


जेठानी का शव घर पहुंचते ही कमलेश कुमारी (60) गहरे सदमे में आ गईं। परिजनों के अनुसार दोनों के बीच काफी गहरा स्नेह था और वे एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ रहती थीं। शव को आंगन में देखते ही कमलेश गश खाकर गिर पड़ीं। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत नादौन अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार कमलेश कुमारी की मौत हृदयाघात से हुई है। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उनका बेटा निजी कंपनी में कार्यरत है और अभी अविवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच था गहरा स्नेह
परिजनों ने बताया कि शकुंतला देवी और कमलेश कुमारी के बीच लंबे समय से गहरा स्नेह और पारिवारिक तालमेल था। दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती थीं। इसी कारण जेठानी की मौत का सदमा कमलेश सहन नहीं कर सकीं।

एक ही परिवार में करीब एक घंटे के अंतराल में दो महिलाओं की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में भी शोक की लहर है। रविवार को जब दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो माहौल बेहद गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed