{"_id":"6a8758cd5e26136e740e7bf9","slug":"ensure-benefits-of-schemes-reach-eligible-people-sdm-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-205420-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : एसडीएम
Fri, 21 Aug 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के लिए वीरवार को एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला की अध्यक्षता में खंड स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई।
एसडीएम ने अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और किसी भी स्तर पर विलंब न करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सुजानपुर खंड में छह माह से तीन वर्ष तक के 1002 बच्चों, 350 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और तीन से छह वर्ष तक के 223 बच्चों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक पोषाहार दिया जा रहा है।
पोषण 2.0 के तहत छह वर्ष तक के 29 बच्चों में दुर्बलता, बौनापन और कम वजन की समस्या पाई गई है, जबकि 187 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया के लक्षण मिले हैं। एसडीएम ने इनके पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत निराश्रित महिलाओं के 164 बच्चों और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 14 बेसहारा बच्चों व दो बेसहारा महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने योजनाओं की प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में बीडीओ तान्या कश्यप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।