फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   himachal krsnaa diagnostics employees strike 86 centres test services hit

हिमाचल: छह मेडिकल कॉलेजों समेत 86 केंद्रों पर जांच बंद, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें; क्यों हड़ताल पर गए कर्मचारी?

Mon, 02 Nov 2026 09:24 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 02 Nov 2026 09:24 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों ने भुगतान और वेतन का मामला अटकने के विरोध में सोमवार सुबह आठ बजे से हड़ताल शुरू कर दी। इससे छह मेडिकल कॉलेजों समेत प्रदेश के 86 केंद्रों में जांच सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सरकारी अस्पतालों में सभी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
himachal krsnaa diagnostics employees strike 86 centres test services hit
हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल की मार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जांच करवाने पहुंच रहे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकार की ओर से कंपनी को भुगतान नहीं किए जाने के कारण क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार सुबह आठ बजे से प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी। इससे सरकारी अस्पतालों में संचालित जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों समेत कुल 86 केंद्रों पर क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स की ओर से जांच सेवाएं संचालित की जा रही हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते इन केंद्रों पर कामकाज प्रभावित हुआ है। ऐसे में अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को जरूरी जांच करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

भुगतान अटकने से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे कंपनी को सरकार की ओर से भुगतान नहीं होना मुख्य वजह बताई जा रही है। भुगतान अटकने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने जांच सेवाएं बंद कर अपना विरोध जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को निजी लैब का करना पड़ रहा रुख
सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों की निर्भरता इन जांच केंद्रों पर रहती है। लेकिन सेवाएं ठप होने से अब मरीजों को जरूरी टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। हड़ताल का असर प्रदेशभर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जांच व्यवस्था पर पड़ा है। यदि जल्द भुगतान और वेतन से जुड़ा विवाद नहीं सुलझता है तो मरीजों की परेशानी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed