फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   anurag thakur himachal congress government rahul sonia priyanka cess

राजनीति : सांसद अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल में राहुल-सोनिया-प्रियंका के नाम पर सेस लगाने की नौबत आएगी

Sun, 23 Aug 2026 04:24 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 23 Aug 2026 04:24 PM IST
सार
Register For Event

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सेस, चुनावी वादों, पेंशनरों के 15 फीसदी डीए और लंबित वित्तीय लाभों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अनुराग ने कहा कि पेंशन पूर्व कर्मचारियों का अधिकार है और भाजपा कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
anurag thakur himachal congress government rahul sonia priyanka cess
सांसद अनुराग ठाकुर संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को धर्मशाला में आयोजित भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर सेस बढ़ाने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में वह दिन दूर नहीं, जब राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर प्रदेश सरकार सेस लगाना शुरू कर देगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने हिमाचल में खटाखट पैसे देने का वादा किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का पूरा सिस्टम ही खटारा कर दिया। अब जनता कांग्रेस को फटाफट-फटाफट सत्ता से बाहर करने का फैसला करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बूटकेस, लूटकेस और सूटकेस वाली सरकार चल रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि प्रदेश के पेंशनरों का 15 फीसदी डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। एचआरटीसी सहित विभिन्न बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों के भी कई मामले सरकार के पास लंबित हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि पूर्व कर्मचारियों का अधिकार और सम्मान है। भाजपा कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस के पांच लाख नौकरियों समेत चुनावी वादों पर भी सवाल उठाए। कहा कि चार साल के वादों और कामकाज का हिसाब जनता को याद दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों का मुंह बंद करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने मीडिया चैनलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। अनुराग ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन लागू करने के साथ पेंशन अदालतें शुरू की हैं। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र और ऑनलाइन पेंशन सुविधाओं से बुजुर्गों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को भाजपा सरकार बनने पर प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने भी सरकार पर अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक अरुण मेहरा कूका ने कहा कि सरकार ने पूर्व कर्मचारियों के योगदान को भुला दिया है।

वहीं राष्ट्रीय कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक घनश्याम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की 45 माह की कार्यप्रणाली पर आत्मचिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 15 फीसदी डीए और एरियर समेत कई मांगें लंबित हैं। सम्मेलन में पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, सह-मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed