फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Childhood in Chamba to get a protective shield.

Chamba News: चंबा में बचपन को मिलेगा सुरक्षा कवच

Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Childhood in Chamba to get a protective shield.
जिले में 18 सितंबर को 1.55 लाख बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक
विज्ञापन

39,534 बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक
डीसी ने अधिकारियों को दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की।
इस दौरान 18 सितंबर को प्रस्तावित अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले में 1,55,087 शिशुओं, बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। एक से पांच वर्ष की आयु के 39,534 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से पंचायत स्तर पर कृमि मुक्ति अभियान और विटामिन-ए की खुराक से संबंधित सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री प्रदर्शित करवाने को कहा। अभिभावकों को अभियान की जानकारी समय रहते उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित करने और शिक्षा विभाग को 18 सितंबर को विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज ने बताया कि एल्बेंडाजोल आंतों के कृमियों को समाप्त कर पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करती है। इससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और कुपोषण कम करने में सहायता मिलती है। विटामिन-ए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के साथ आंखों, त्वचा और हड्डियों के लिए भी लाभकारी है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed