फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chandra Mani Kulethi Last Rites Holi Chamba Congress BJP Leaders Tribute

चंबा: पार्टी के झंडे लगाते करंट लगने से युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष की मौत, अंतिम संस्कार में सीएम भी हुए शामिल

Thu, 22 Oct 2026 01:00 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 22 Oct 2026 01:00 PM IST
सार
Register For Event

चंद्रमणि भरमौर विधानसभा क्षेत्र की होली घाटी की कुलेठ पंचायत के जब्बल गांव के रहने वाले थे। युवा कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के साथ वह क्षेत्र की जनसमस्याओं और युवाओं व छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। 

विज्ञापन
Chandra Mani Kulethi Last Rites Holi Chamba Congress BJP Leaders Tribute
चंद्रमणि कुलेठी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के होली दौरे की तैयारियों के दौरान हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी (29) की करंट लगने से मौत हो गई। वह मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पार्टी के झंडे लगा रहे थे। इसी दौरान बिजली के तारों के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद उन्हें अचेत अवस्था में होली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन



चंद्रमणि भरमौर विधानसभा क्षेत्र की होली घाटी की कुलेठ पंचायत के जब्बल गांव के रहने वाले थे। युवा कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के साथ वह क्षेत्र की जनसमस्याओं और युवाओं व छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण उन्होंने युवा राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी। अक्तूबर में दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद भी वह चर्चा में आए थे। गुरुवार दोपहर रावी नदी के त्रिवेणी घाट स्थित श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस नेताओं, भाजपा विधायक और क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते थे, लेकिन हेलिकॉप्टर में खराबी के कारण वह नहीं पहुंच सके। चंद्रमणि के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने अपना होली दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से शोक संतप्त परिवार से बातचीत कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। चंद्रमणि अपने पीछे पत्नी कोमल, एक बच्चे, बुजुर्ग माता आशा देवी और पिता धर्मचंद को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed