{"_id":"6acf1e73fc11f46cdd04c6b6","slug":"chamba-market-shutdown-and-road-blockade-over-cattle-remains-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंबा: गोवंश के अवशेष मिलने पर साढ़े पांच घंटे चक्का जाम, बाजार रहा बंद, सात पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: गोवंश के अवशेष मिलने पर साढ़े पांच घंटे चक्का जाम, बाजार रहा बंद, सात पर प्राथमिकी दर्ज
Wed, 14 Oct 2026 11:49 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:49 AM IST
चंबा जिले के सिल्लाघ्राट की घघरोता पंचायत में गोवंश के अवशेष मिलने के आरोपों को लेकर बुधवार को शहर में तनावपूर्ण माहौल रहा। चंबा जिले के सिल्लाघ्राट की घघरोता पंचायत में गोवंश के अवशेष मिलने के आरोपों को लेकर बुधवार को शहर में तनावपूर्ण माहौल रहा।
विज्ञापन
गोवंश के अवशेष मिलने पर चंबा में उबाल!
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सिल्लाघ्राट की घघरोता पंचायत में गोवंश के अवशेष मिलने के आरोपों को लेकर बुधवार को शहर में तनावपूर्ण माहौल रहा। हिंदू संगठनों ने मुख्य बाजार में चक्का जाम कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी करीब साढ़े पांच घंटे तक डटे रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
सुबह 10 बजे प्रदर्शन शुरू हुआ। दोपहर 3:30 बजे उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के मौके पर पहुंचने और ज्ञापन लेने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मामले में पशु के अवशेषों की पहचान की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। सुबह 10 बजे हिंदू संगठनों के सदस्य पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने पहले ही बाजार बंद रखने का आह्वान किया था। कुछ दुकानें खुली थीं, जिन्हें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बंद करवा दिया। चक्का जाम के दौरान एक टेंपो के बीच में फंसने पर गुस्साए लोगों ने उसका शीशा तोड़ दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की की नौबत भी आई। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद हिंदू संगठनों के सदस्य गोवंश के अवशेष लेकर अंतिम संस्कार के लिए भगोत रवाना हुए। वहां अंतिम संस्कार किया गया।
उधर, गोवंश मिलने के मामले की जांच के दौरान पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा डालने और घटनास्थल से साक्ष्य ले जाने पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जलेदा जंगल में जब पुलिस को गोवंश के अवशेष होने की सूचना मिली तो पुलिस जांच करने के लिए वहां पहुंची।
इस दौरान वहां मौजूद गोपाल सिंह, महिंद्र, पवन राणा, रवि भारद्वाज, प्रशांत महाजन, रवि फौजी और निखिल कुंदरा ने पुलिस को रोका। काफी देर तक पुलिस उन्हें समझाती रही, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। वहां से जबरदस्ती कर अवशेषों को अपने साथ चंबा ले गए।
सदर थाना के अन्वेषण अधिकारी प्रदीप कुमार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कुछ युवाओं ने पुलिस और पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में अवशेष और खाल अपने कब्जे में लिए। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द ही सातों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन