{"_id":"6a86e4ff1cb01ad77005563f","slug":"mandi-scuffle-and-massive-commotion-between-police-personnel-and-abvp-activists-over-the-prevention-of-an-eff-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: पुतला दहन रोकने पर पुलिस जवानों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: पुतला दहन रोकने पर पुलिस जवानों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो
Thu, 20 Aug 2026 04:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:59 PM IST
मंडी में गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मुख्यमंत्री के पुतला दहन रोकने को लेकर जमकर धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
पुलिस जवानों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी में गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मुख्यमंत्री के पुतला दहन रोकने को लेकर जमकर धक्कामुक्की हुई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन जारी रखा और बाद में सेरी मंच के पास मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
एबीवीपी की ओर से जिला मुख्यालय मंडी में उपायुक्त परिसर के बाहर छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के लिए आगे बढ़े। मौके पर तैनात पुलिस और क्यूआरटी जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। धक्कामुक्की के बाद पुलिस चार कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
इसके बावजूद एबीवीपी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और सेरी मंच के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री का पुतला जला दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। एबीवीपी के जिला संयोजक करण ठाकुर ने आरोप लगाया कि संगठन करीब एक माह से प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस बढ़ोतरी के फैसले को लेकर कार्रवाई नहीं की तो एबीवीपी विधानसभा का घेराव करेगी।
विज्ञापन