{"_id":"6a874d58479c7ceabc087167","slug":"demand-to-open-a-police-outpost-at-bamm-chowk-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165951-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बम्म चौक में पुलिस चौकी खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बम्म चौक में पुलिस चौकी खोलने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को सौंपा मांगपत्र, खराब सीसीटीवी कैमरे जल्द ठीक करने का भी आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बम्म के प्रधान राकेश कुमार और उपप्रधान मनीष शर्मा ने बम्म चौक में पुलिस चौकी खोलने की मांग को लेकर थाना भराड़ी के प्रभारी को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चौकी खोलने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आग्रह किया। उपप्रधान मनीष शर्मा ने कहा कि बम्म चौक में पुलिस चौकी खोलने की मांग लंबे समय से लंबित है। इस संबंध में स्थानीय विधायक एवं मंत्री को भी पहले मांगपत्र सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि बम्म बाजार में बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी जरूरी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बाजार में लंबे समय से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी जल्द ठीक करवाने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी खुलने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को बेहतर पुलिस सुविधा मिल सकेगी।