{"_id":"6a89eed857b0dda1680a5884","slug":"calendar-for-under-19-games-released-block-level-competitions-to-begin-on-september-2-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-166084-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंडर-19 खेलों का कैलेंडर जारी, दो सितंबर से शुरू होंगी खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंडर-19 खेलों का कैलेंडर जारी, दो सितंबर से शुरू होंगी खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में छात्र-छात्राओं के लिए 10-10 जोन बनाए, सितंबर में होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
अक्तूबर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और एथलेटिक्स मीट, जिला उच्च शिक्षा विभाग ने तय किए खेल स्थलों और तिथियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला उच्च शिक्षा विभाग ने अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग की खंड व जिला स्तरीय खेलों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। जिला उपनिदेशक नरेश चंदेल की अगुवाई में हुई बैठकों में खेलों के स्थान और तिथियां निर्धारित की गई।
इस बार छात्र और छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं दो से चार सितंबर तक कराई जाएगी। छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलों के लिए 10 जोन बनाए गए है। घुमारवीं खंड के छात्र वर्ग की खेले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा, झंडूता खंड की झंडूता स्कूल, भराड़ी खंड की कठलग स्कूल, सदर खंड की बंदला स्कूल, स्वारघाट खंड की कोठीपुरा स्कूल, बस्सी खंड की तरसूह स्कूल, जुखाला खंड की जुखाला स्कूल, बरठीं खंड की तलाई स्कूल, सदर/स्वारघाट हाई जोन की उच्च पाठशाला घ्याल और घुमारवीं/झंडूता हाई जोन की उच्च पाठशाला बरोहा में होगी। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। छात्र वर्ग की माइनर गेम्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता डंगार स्कूल में 14 सितंबर से 16 सितंबर तक होंगी। मेजर गेम्स शहीद विजय पाल मेमोरियल, पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई) घुमारवीं में 18 सितंबर से 20 सितंबर तक होंगी।
छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए भी 10 जोन बनाए गए है। घुमारवीं खंड की छात्रा वर्ग की खेले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़, झंडूता खंड की नखलेहड़ा स्कूल, भराड़ी खंड की हटवाड़ स्कूल, सदर खंड की कंदरौर स्कूल, स्वारघाट खंड की कल्लर स्कूल, बस्सी खंड की नकराणा स्कूल, जुखाला खंड की छकोह स्कूल, बरठीं खंड की बरठीं स्कूल, सदर/स्वारघाट हाई जोन की उच्च पाठशाला बाहोट कसौल, घुमारवीं/झंडूता हाई जोन की उच्च पाठशाला कल्लर में होगी। छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय मेजर एंड माइनर गेम्स औहर स्कूल में 25 सितंबर से 28 सितंबर तक होंगी।
विज्ञापन
वहीं, छात्र और छात्रा वर्ग के सांस्कृतिक कार्यक्रम बरठीं स्कूल में आठ से दस अक्तूबर तक होंगे। छात्र और छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स मीट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई) बिलासपुर में 27 से 29 अक्तूबर तक होंगी।