Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पिस्तौल दिखाकर युवक को बंधक बनाने के बाद कार लूटी

पिस्तौल दिखाकर युवक को बंधक बनाने के बाद कार लूटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा शहर के बाईपास पर पिस्तौल दिखाकर एक युवक को बंधक बनाने के बाद मारपीट कर तीन बदमाश कार लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वार्ड-12 खरखौदा निवासी आयुष का कहना है कि वह बुधवार को देर शाम मैगी खाने अपनी आई-20 कार लेकर खांडा मोड़ बाईपास पर गया था। इसी दौरान तीन युवक जबरदस्ती उसकी कार में आकर बैठ गए और पिस्तौल के बल पर उसे कार में पीछे की सीट पर बैठा दिया। जिसके बाद वह उसे बंधक बनाकर सिसाना होते हुए समचाना की और ले गए जहां बीच रास्ते में मारपीट कर उसे खेतों में उतार दिया कार लेकर फरार हो गए। युवक अपने ताऊ के साथ मैन बाजार में जनरल स्टोर चलाता है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed