{"_id":"604f0f338ebc3e59220c5c11","slug":"sonipat1615793971","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में गए व्यक्ति की सीने में गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शादी समारोह में गए व्यक्ति की सीने में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
शादी समारोह में गए व्यक्ति की सीने में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत: गांव भठगांव में पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गांव भठगांव निवासी अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में रहकर टैक्सी चलाते हैं। उनकी गांव में कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। अपने गांव भठगांव में ही परविंदर सिंह के परिवार में शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए अजय अपने चचेरे भाई सतपाल के साथ गया था। रात में करीब साढ़े नौ बजे जब वह समारोह में पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़भाड़ थी। इसी बीच सामने से गांव का हरीश और सचिन आ गए। वह हाथ में डोगा बंदूक लिए हुए थे। वह उनके पास आए और बंदूक सतपाल के सीने से सटा दी। हरीश ने कहा कि इसे पुराने झगड़े का हिसाब बराबर कर देते हैं। यह कहकर उसने सीने में गोली मार दी। इससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। वह घायल सतपाल को लेकर रोहतक के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और अजय कुमार के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
