Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक को पिस्तौल दिखाकर पल्सर बाइक और मोबाइल लूटे

युवक को पिस्तौल दिखाकर पल्सर बाइक और मोबाइल लूटे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव अटरेना से सेरसा की तरफ ड्रेन नंबर आठ पुल पर चार बदमाशों ने पल्सर बाइक सवार युवक को रोककर पिस्तौल दिखाकर उससे बाइक, मोबाइल व चार्जर लूट लिया। बदमाशों ने युवक के सिर पर वार कर उसे घायल भी कर दिया। बाद में बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव पबसरा निवासी अमित ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करता है। वह रात को करीब साढ़ नौ बजे अपनी पल्सर बाइक पर कंपनी में जाने के लिए निकला था। वह जब गांव से कच्चे रास्ते से होते हुए सेरसा पुलिया ड्रेन नंबर आठ पर पहुंचा तो युवक अचानक उसकी पल्सर बाइक के आगे आ गए। जिस पर उसने बाइक रोक ली। उसके बाइक रोकते ही दो अन्य युवक पीछे से आ गए। उन्होंने उसे पिस्तौल दिखाकर उसकी बाइक, मोबाइल व चार्जर लूट लिया। उन्होंने उसके सिर पर वार कर उसे घायल भी कर दिया। बाद में बदमाश फरार हो गए। उसने किसी तरह मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed