{"_id":"6a9279f475cd198a3e0257a0","slug":"protest-by-sanitation-workers-at-the-government-middle-school-in-model-town-sonipat-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: मॉडल टाउन के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: मॉडल टाउन के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
Sat, 29 Aug 2026 11:50 AM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:50 AM IST
कर्मचारियों का आरोप है कि स्कूल के बाहर उगी हुई घास को विद्यार्थियों से उखाड़वाया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रशासन का विरोध किया।
विज्ञापन
सोनीपत में सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडल टाउन के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्कूल स्टाफ द्वारा मनाए जा रहे श्रमदान दिवस के मौके पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि स्कूल के बाहर उगी हुई घास को विद्यार्थियों से उखाड़वाया जा रहा था।
विज्ञापन
इस मामले की सूचना मिलते ही नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रशासन का विरोध किया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हेड मास्टर को स्कूल के गेट पर बुलाया।
विज्ञापन
गेट पर आने के बाद हेड मास्टर ने आदेश की प्रति दिखाई और कर्मचारियों के सामने घास उखाड़ी। इसके बाद कर्मचारियों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।