गोहाना। आहुलाना गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छिछड़ाना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में बबीता, सोनाली और कल्पना शामिल रहीं। संस्कृत प्रवक्ता सतनारायण वशिष्ठ ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में किरण, वाद-विवाद प्रतियोगिता में कोमल और मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। नाटक में मुस्कान, खुशी, वर्षा, मुस्कान, काफी, साक्षी, नैना और साक्षी द्वितीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में साहिल, पेंटिंग में दीपिका और कविता पाठ में पायल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. बजरंग लाल ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।