{"_id":"6a8b634b435ea87fef072e36","slug":"be-carried-out-in-ward-sonipat-news-c-17-roh1019-908838-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वार्ड 14 में 1.25 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वार्ड 14 में 1.25 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। नगर निगम के वार्ड 14 में जल्द 1.25 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इनमें दुर्गा कॉलोनी में राधास्वामी मेडिकल हाल से डीएन सीटी स्कूल तक सड़क, शिशु मंदिर वाली गली और भरत कॉलोनी में बालाजी स्वीट्स वाली गली का निर्माण शामिल है। वहीं, करीब तीन करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्य भी पूरे होंगे। इनके पूरा होने से वार्ड की आधारभूत सुविधाओं में और सुधार होगा।
जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य, भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने रविवार को माडल टाउन शक्ति केंद्र की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता की मांग के अनुसार वार्ड में अब तक करीब छह करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इनमें सड़क निर्माण व मरम्मत, गलियों का निर्माण, पानी निकासी, सीवरेज, पेयजल व्यवस्था और पार्कों के विकास सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
खुराना ने कहा कि पूरे हो चुके विकास कार्यों का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। बैठक में मंडल महामंत्री मुकेश टक्कर, सुनील राठौड़, बॉबी गजराज, आदीश जैन, पंकज अरोड़ा और विकास बल्हारा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।