{"_id":"69f39899a538cb00a5039e77","slug":"woman-suicide-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157665-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इंदिरा नगर में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इंदिरा नगर में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Thu, 30 Apr 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। वार्ड नंबर-6 स्थित इंदिरा नगर क्षेत्र में वीरवार को एक 45 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 45 वर्षीय बलविंदर कौर परिवार के साथ इंदिरा नगर में रहती थी। उसका पति इकबाल सिंह पेशे से चिनाई मिस्त्री है।
परिजनों के अनुसार, वीरवार सुबह रोजमर्रा की तरह पति इकबाल सिंह काम पर चला गया था और बेटा स्कूल चला गया। घर पर बलविंदर कौर अकेली थी। दोपहर के समय जब बेटा स्कूल से घर लौटा तो उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर वह घबरा गया और रोने-चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और वार्ड पार्षद भोला सिंह को सूचना दी गई। पार्षद व अन्य लोगों ने दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया जहां उन्होंने देखा कि बलविंदर कौर फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई प्रीति ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतका बलविंदर कौर की माता छिंदर कौर ने बताया कि उसकी बेटी पिछले कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान थी। इससे उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।