फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rajendra global resident welfare pradhan

Sirsa News: ग्लोबल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बने राजेंद्र बंसल

Mon, 01 Jun 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
rajendra global resident welfare pradhan
ग्लोबल रजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव करवाते हुए कमेटी। संस्था।
बलविंदर सिंह मिरोक को महासचिव, प्रेमचंद कंबोज को वरिष्ठ उपप्रधान, मेघराज सिंगला को उपप्रधान बनाया गया
विज्ञापन


फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ग्लोबल स्पेस स्थित सेंट्रल पार्क में ग्लोबल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. उमेद सिंह तथा चुनाव समिति के सदस्यों प्रेमचंद कंबोज, अमरजीत सिंह एवं रविंद्र कुमार की देखरेख में हुई।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले महासचिव बलविंदर सिंह ने पिछले दो वर्षों के लेखा-जोखा की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष भानी राम ने आय-व्यय की रिपोर्ट आमसभा में रखीं। आम सभा की बैठक में कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट को उपस्थित जनों ने दोनों हाथ उठाकर पास किया। इसके बाद प्रधान राजेंद्र बंसल ने अपने 2 साल के कार्यकाल की मुख्य घटनाओं का उल्लेख करते हुए अंत में कार्यकारिणी का इस्तीफा चुनाव कमेटी को पेश किया। इसे चुनाव कमेटी ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

इस बैठक में नवगठित कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजेंद्र बंसल को प्रधान, बलविंदर सिंह मिरोक को महासचिव, प्रेमचंद कंबोज को वरिष्ठ उपप्रधान, मेघराज सिंगला को उपप्रधान, सुनील यादव को संयुक्त सचिव, भानीराम को कोषाध्यक्ष तथा रविंद्र कुमार को लेखा परीक्षक निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में भूप सिंह ख्यालिया, यशपाल शर्मा, संदीप शर्मा, उदय पाल बिश्नोई तथा हरबंस सिंह दंडवाला का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त भूमिबल शर्मा को प्रेस सचिव एवं मीडिया सलाहकार तथा दिलीप मोंगा को एसोसिएशन का संरक्षक नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त ने जताया आभार
नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्र बंसल ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी ग्लोबल स्पेस के समग्र विकास, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, बेहतर नागरिक सुविधाओं तथा निवासियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य कॉलोनी में भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं जनसहभागिता को और अधिक मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed